MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की गई है. यह ड्रग्स एक फैक्ट्री से जब्त की गई है.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Bhopal News: भोपाल के बागरोदा में करीब 1810 करोड़ रुपये का ड्रग्स (Drugs) बरामद किया गया है. यह ड्रग्स कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री से बरामद किया गया है. ड्रग्स के साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. एंटी टेरर स्क्वाड (ATS) और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रेड की है. यह कार्रवाई इंडस्ट्रियल एरिया बागरोदा पठार में हुई है.
दिल्ली एटीएस, एनसीबी और गुजरात एटीएस की टीम मौजूद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एनसीबी ने गुजरात एटीएस और दिल्ली एटीएस के साथ मिलकर रेड की है. रेड में एमडी ड्रग्स बरामद किया है. बताया जा रहा है कि कटारा हिल्स स्थित प्लॉट नंबर 63 पर मौजूद निजी फैक्ट्री में मारा गया छापा. इस पूरी कार्रवाई में राजधानी पुलिस को दूर रखा गया. बीते 24 घंटे से भोपाल में दिल्ली एटीएस, एनसीबी और गुजरात एटीएस की टीम मौजूद है.
इससे पहले मंदसौर में पुलिस ने जांच के दौरान एक क्विंटल से अधिक का डोडा चूरा बरामद किया गया है. मादक पदार्थों को लग्जरी गाड़ियों से ट्रांसपोर्ट किया जाता था. पुलिस ने गाड़ी भी बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है.
907 किलो एमडी ड्रग्स की बरामदगी
उन्होंने बताया कि इसके बाद गुजरात एटीएस और एनसीबी ऑपरेशंस की संयुक्त टीम ने 5 अक्टूबर को बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा. यह फैक्ट्री भोपाल के बाहरी इलाके में है और इसमें नशीली दवा मेफेड्रोन (एमडी) के निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी. इस दौरान कुल 907.09 किलोग्राम मेफेड्रोन (ठोस और तरल दोनों रूप में) पाया गया. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस इसकी अनुमानित कीमत करीब 1814.18 करोड़ रुपये है.
इसके साथ ही टीम को करीब 5000 किलो मेफेड्रोन (एमडी) के उत्पादन के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री मिली है. साथ ही ग्राइंडर, मोटर, कांच के फ्लास्क, हीटर और अन्य उपकरण भी पाए गए हैं. इस सामग्री को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है.
5 साल जेल में रह चुका है आरोपी
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी सान्याल प्रकाश बाने को 2017 मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में एमडी जब्ती मामले में गिरफ्तार किया गया था.
5 साल जेल में रहने के बाद उसने अपने साथियों के साथ फिर से साजिश रची थी. वहीं अमित चतुर्वेदी ज्यादा पैसा कमाने के लिए अवैध रूप से मेफेड्रोन (एमडी) का निर्माण और बिक्री करता था.
25 किलो एमडी ड्रग्स होता था रोज तैयार
इसके लिए उन्होंने बगरोदा में 6-7 महीने पहले एक फैक्ट्री किराए पर ली थी और करीब दो-तीन महीने पहले मशीनें लगाई गई थीं. आरोपियों ने मेफेड्रोन के अवैध उत्पादन के लिए कच्चा माल और उपकरणों को एकत्रित किये थे.
जब्त की गई फैक्ट्री करीब 2500 गज के शेड में चल रही थी और यह गुजरात एटीएस द्वारा भंडाफोड़ की गई अब तक की सबसे बड़ी अवैध ड्रग्स फैक्ट्री है. यहां पर रोजाना करीब 25 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) तैयार होता था. इस ड्रग्स को किसे बेचा जा रहा था, इसकी जांच एनसीबी और गुजरात एटीएस कर रही है.
गुजरात के गृह राज्य मंत्री ने किया ट्यूट
ड्रग्स भोपाल के पास बागरोदा गांव में चल रही एक फैक्ट्री से बरामद की गई हैं. गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सिंहवी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में इसकी पुष्टि की और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने में हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अथक प्रयासों को दर्शाती है.
2 प्रकार के होते हैं ड्रग्स
पहला चिकित्सकीय ड्रग्स (Medicines)- इनका उपयोग बीमारियों के इलाज, दर्द को कम करने या रोकथाम के लिए किया जाता है. जैसे-पैरासिटामोल या एस्पिरिन. वहीं दूसरा नशीले पदार्थ (Recreational/Illegal Drugs)- इनका उपयोग लोग नशे के लिए करते हैं. यह दिमाग और शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं. जैसे-कोकीन, हीरोइन, और गांजा आदि.
शरीर पर ड्रग्स का असर
• यह तंत्रिका तंत्र (Nervous System) को प्रभावित करते हैं.
• इनकी लत (Addiction) लग सकती है.
• इनका अत्यधिक सेवन मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नष्ट कर देता है.
