By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही कांग्रेस का होगा फायदा’- पीएम मोदी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > ‘जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही कांग्रेस का होगा फायदा’- पीएम मोदी
Politics

‘जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही कांग्रेस का होगा फायदा’- पीएम मोदी

DB News
Last updated: 23/10/2026 11:12 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र को 7,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, 10 मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन. कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे.

Source : MEDIA

Contents
महाराष्ट्र को 7,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, 10 मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन. कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे.अब बीजेपी की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परकांग्रेस पर लगाया समाज तोड़ने का आरोपमोदी को सरकारी कार्यक्रम के मंच का उपयोग नहीं करना चाहिए-विपक्षहमेशा बांटो और सत्ता पाओ, कांग्रेस का फॉर्मूला

By : DB News Update | Edited By : सुप्रिया

PM Modi On Congress: पीएम कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोला है. पीएम ने कहा कि “कांग्रेस की नीति है, हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ. कांग्रेस जानती है कि जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा. कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे. भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फॉर्मूला लागू करती है.”

अब बीजेपी की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर

हरियाणा में फिर से सरकार सत्ता पाने के बाद अब बीजेपी की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से आधारशिला रखी. उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए 10 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनका फॉर्मूला बांटो और राज करो का है. कांग्रेस की साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है. कांग्रेस ने किसानों को भड़काया.”

कांग्रेस पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

पीएम मोदी बोले, “कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है. हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है. कांग्रेस भारत के सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की परंपरा का दमन कर रही है, सनातन परंपरा का दमन कर रही है.

मोदी को सरकारी कार्यक्रम के मंच का उपयोग नहीं करना चाहिए-विपक्ष

विपक्ष पर हमला करने के लिए सरकारी मंच का उपयोग क्यों कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पर पोस्ट किया- राजनीतिक भाषण देने और विपक्ष पर हमला करने के लिए पीएम मोदी को सरकारी कार्यक्रम के मंच का उपयोग नहीं करना चाहिए. टैक्स पेयर के पैसे का इस्तेमाल भोग-विलास के लिए नहीं किया जा सकता है और न ही किया जाना चाहिए. राजनीतिक भाषण के लिए वह भाजपा के मंच का उपयोग कर सकते हैं.

हमेशा बांटो और सत्ता पाओ, कांग्रेस का फॉर्मूला

मोदी ने कहा- कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है. हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है. कांग्रेस भारत के ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ की परंपरा का दमन कर रही है, सनातन परंपरा का दमन कर रही है.

कांग्रेस, हमेशा बांटो और सत्ता पाओ के फॉर्मूले पर चली है. कांग्रेस ने बार-बार ये सिद्ध किया है कि वो एक गैर-जिम्मेदार दल है. वो अभी भी देश को बांटने के लिए नए-नए नैरेटिव गढ़ रही है. कांग्रेस समाज को बांटने का फॉर्मूला लाती रहती है.

हमने मराठी भाषा को नई पहचान दी पीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में विकास तेज हुआ, हमने मराठी भाषा को नई पहचान दी. आज महाराष्ट्र को 10 मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल रही है. नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार का काम, शिर्डी एयरपोर्ट के लिए एक टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण, आज इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े इन दो अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी हुआ.

उन्होंने कहा कि मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्केल पर अलग-अलग क्षेत्रों में कभी भी विकास नहीं हुआ. हां, ये बात अलग है कि कांग्रेस के राज में इतनी ही तेज गति से, इतने ही स्केल पर अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रष्टाचार जरूर होता था.

मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले ही हमने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया. जब एक भाषा को उसका गौरव मिलता है, तब सिर्फ शब्द नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी को नए बोल मिलते हैं. करोड़ों मराठी मानुष का दशकों पुराना सपना पूरा हुआ.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने जगह-जगह इस बात की खुशी मनाई. आज महाराष्ट्र के गांव-गांव से मुझे खुशी के संदेश भी भेज रहे हैं. महाराष्ट्र के लोग अपने संदेशों में मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देने के लिए मुझे धन्यवाद दे रहे हैं, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि ये काम मैंने नहीं, आप सबके आशीर्वाद ने किया है.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article श्रीराम पथ गमन‌ और नर्मदा के आसपास निगरानी रखने के लिए बनाई गई समिति
Next Article आपको बिजनेस में काफी फायदा मिलेगा, पढ़ें आज का भविष्यफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के होश उड़े, पस्त पड़े गेंदबाज
Sport 27/10/2026
आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?