महाराष्ट्र को 7,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, 10 मेडिकल कॉलेज का भी उद्घाटन. कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By : सुप्रिया
PM Modi On Congress: पीएम कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोला है. पीएम ने कहा कि “कांग्रेस की नीति है, हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ. कांग्रेस जानती है कि जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा. कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे. भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फॉर्मूला लागू करती है.”
अब बीजेपी की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर
हरियाणा में फिर से सरकार सत्ता पाने के बाद अब बीजेपी की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार (9 अक्टूबर 2024) को महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से आधारशिला रखी. उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए 10 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनका फॉर्मूला बांटो और राज करो का है. कांग्रेस की साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है. कांग्रेस ने किसानों को भड़काया.”
कांग्रेस पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप
पीएम मोदी बोले, “कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है. हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है. कांग्रेस भारत के सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की परंपरा का दमन कर रही है, सनातन परंपरा का दमन कर रही है.
मोदी को सरकारी कार्यक्रम के मंच का उपयोग नहीं करना चाहिए-विपक्ष
विपक्ष पर हमला करने के लिए सरकारी मंच का उपयोग क्यों कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पर पोस्ट किया- राजनीतिक भाषण देने और विपक्ष पर हमला करने के लिए पीएम मोदी को सरकारी कार्यक्रम के मंच का उपयोग नहीं करना चाहिए. टैक्स पेयर के पैसे का इस्तेमाल भोग-विलास के लिए नहीं किया जा सकता है और न ही किया जाना चाहिए. राजनीतिक भाषण के लिए वह भाजपा के मंच का उपयोग कर सकते हैं.
हमेशा बांटो और सत्ता पाओ, कांग्रेस का फॉर्मूला
मोदी ने कहा- कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है. हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है. कांग्रेस भारत के ‘सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ की परंपरा का दमन कर रही है, सनातन परंपरा का दमन कर रही है.
कांग्रेस, हमेशा बांटो और सत्ता पाओ के फॉर्मूले पर चली है. कांग्रेस ने बार-बार ये सिद्ध किया है कि वो एक गैर-जिम्मेदार दल है. वो अभी भी देश को बांटने के लिए नए-नए नैरेटिव गढ़ रही है. कांग्रेस समाज को बांटने का फॉर्मूला लाती रहती है.
हमने मराठी भाषा को नई पहचान दी पीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में विकास तेज हुआ, हमने मराठी भाषा को नई पहचान दी. आज महाराष्ट्र को 10 मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल रही है. नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार का काम, शिर्डी एयरपोर्ट के लिए एक टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण, आज इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े इन दो अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी हुआ.
उन्होंने कहा कि मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. महाराष्ट्र के इतिहास में इतनी तेज गति से, इतने बड़े स्केल पर अलग-अलग क्षेत्रों में कभी भी विकास नहीं हुआ. हां, ये बात अलग है कि कांग्रेस के राज में इतनी ही तेज गति से, इतने ही स्केल पर अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रष्टाचार जरूर होता था.
मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले ही हमने मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया. जब एक भाषा को उसका गौरव मिलता है, तब सिर्फ शब्द नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी को नए बोल मिलते हैं. करोड़ों मराठी मानुष का दशकों पुराना सपना पूरा हुआ.
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने जगह-जगह इस बात की खुशी मनाई. आज महाराष्ट्र के गांव-गांव से मुझे खुशी के संदेश भी भेज रहे हैं. महाराष्ट्र के लोग अपने संदेशों में मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देने के लिए मुझे धन्यवाद दे रहे हैं, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि ये काम मैंने नहीं, आप सबके आशीर्वाद ने किया है.
