By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर एसपी सहित 3 जिलों के SP बदले, इंदौर कमिश्नर का भी ट्रांसफर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर एसपी सहित 3 जिलों के SP बदले, इंदौर कमिश्नर का भी ट्रांसफर
Madhya Pradesh

जबलपुर एसपी सहित 3 जिलों के SP बदले, इंदौर कमिश्नर का भी ट्रांसफर

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:40 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

MP IPS Transfer List: इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी, ट्रांसफर लिस्ट में जबलपुर के एसपी का नाम भी शामिल है.

Source : DB News Update

Contents
MP IPS Transfer List: इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी, ट्रांसफर लिस्ट में जबलपुर के एसपी का नाम भी शामिल है.इंदौर में IPS अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारीआईपीएस अंकित सोनी को मिला अतिरिक्त प्रभार3 जिलों के बदले गए एसपीअगस्त में भी हुए थे ट्रांसफर2026 में  62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला13 पुलिस अधीक्षक पदोन्नतकिस अधिकारी को कहां भेजा

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Madhya Pradesh IPS Transfer List: मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदल दिए गए है. इंदौर कमिश्नर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. मध्य प्रदेश के 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.

इनमें अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि उज्जैन जोन के आईजी संतोष कुमार सिंह को इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. इंदौर कमिश्नर राकेश गुप्ता को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस ट्रांसफर लिस्ट में जबलपुर एसपी भी बदले गए हैं.

जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर देवास एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर की कमान सौंपी गई है. इसी प्रकार बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास एसपी बनाया गया है. इंदौर में पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को पुलिस अधीक्षक बड़वानी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है.

इंदौर में IPS अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

इंदौर में पुलिस उपायुक्त सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले आईपीएस अधिकारी अंकित सोनी को इंदौर में अस्थाई रूप से पुलिस उपायुक्त नगरी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. अभी पुलिस सूत्रों का कहना है कि और भी आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट कुछ दिनों में जारी हो सकती है.

आईपीएस अंकित सोनी को मिला अतिरिक्त प्रभार

पुलिस उपायुक्त (सूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नगरी पुलिस इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. मध्य प्रदेश में लगातार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं. इससे पहले मोहन यादव सरकार ने कई अधिकारियों के एक साथ ट्रांसफर किए थे.

3 जिलों के बदले गए एसपी

सीएम मोहन सरकार ने इसके अलावा 3 जिलों के एसपी बदले हैं, जिनमें देवास, बड़वानी और जबलपुर शामिल हैं. जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है. वे भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनकी जगह देवास के एसपी समप्त उपाध्याय को जबलपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है. वहीं पुनित गहलोत को देवास एसपी बनाया गया है. इससे पहले पुनित गहलोत बड़वानी जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे. अब उनकी जगह पर पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर, जगदीश डाबर को बड़वानी भेजा गया है.

अगस्त में भी हुए थे ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में लगातार ट्रांसफर एक्सप्रेस चल रही है. इससे पहले भी 10 अगस्त की रात में मोहन सरकार ने एक साथ कई अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे, तब 47 IAS और IPS अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया था. उस वक्त भी मोहन सरकार ने कई जिलों में एसपी और कलेक्टर बदले थे. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी प्रशासनिक सर्जरी की जा सकती है.

2026 में  62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

गृह विभाग द्वारा एक साथ 62 आईपीएस के तबादले  किए हैं. इस सूची में ADG से लेकर DIG, SP और DCP स्तर तक व्यापक फेरबदल किया गया है. इसमें 24 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं. पुलिस मुख्यालय के स्तर पर भी फेरबदल किया गया है.

13 पुलिस अधीक्षक पदोन्नत

एडीजी प्रशिक्षण राजा बाबू सिंह को एडीजी रेल बनाया गया है. वही एडीजी रेल रवि गुप्ता को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है. छह जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दोबारा कप्तानी मिली है. जिन पुलिस अधीक्षकों को बदल गया है, उन में कुछ ऐसे भी हैं जिनमें तीन वर्ष पूरे हो गए थे. साथ ही 13 पुलिस अधीक्षक डीआईजी के पद पर पदोन्नति होने के कारण उनकी जगह नई पदस्थापना की गई है. अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी पदस्थापना की गई है. इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मुख्य सचिव और डीजीपी के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी थी.

किस अधिकारी को कहां भेजा

  • रवि कुमार गुप्ता स्पेशल डीजी रेल से स्पेशल डीजी प्रशिक्षण,
  • राजा बाबू सिंह एडीजी प्रशिक्षण से एडीजी रेल,
  • डीपी गुप्ता एडीजी शिकायत से एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, सोलोमन यश कुमार मिंज एडीजी पुलिस मुख्यालय से एडीजी शिकायत लेखा एवं कल्याण,
  • अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर से डीआइजी बिस्वाल इंदौर,
  • अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल से डीआइजी पुलिस मुख्यालय,
  • अमित सांघी डीआइजी ग्वालियर रेंज से डीआइजी होमगार्ड,
  • बीरेंद्र कुमार सिंह,डीआइजी चयन से डीआइजी नर्मदापुरम,
  • प्रशांत खरे डीआइजी नर्मदापुरम से-डीआइजी पुलिस मुख्यालय
  • मनीष अग्रवाल डीआइजी होमगार्ड से डीआइजी पुलिस मुख्यालय,
  • मनोज कुमार राय-एसपी खंडवा से डीआइजी पुलिस मुख्यालय
  • रियाज इकबाल एसएसपी रेडियो से डीआइजी पुलिस मुख्यालय, राहुल कुमार लोढ़ा एसपी रेल भोपाल से डीआइजी पुलिस मुख्यालय, सिमाला प्रसाद एसपी रेल जबलपुर से डीआईजी पुलिस मुख्यालय,
  • असित यादव पुलिस अधीक्षक भिंड से डीआईजी ग्वालियर, विवेक सिंह पुलिस उपायुक्त भोपाल से डीआईजी शहडोल,
  • शैलेंद्र सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक रीवा से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल,

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMadhya Pradesh IPS TransferMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article लव लाइफ वालों के लिए दिन सुखद रहेगा, पढ़ें आज का भविष्यफल
Next Article BSNL भगवा रंग में लिया नया अवतार! हाई स्पीड इंटरनेट के लिए कंपनी ने उठाया ये कदम, जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?