जम्मू कश्मीर में शनिवार को अनंतनाग और श्रीनगर के कोकेरनाग में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Jammu Kahsmir: जम्मू कश्मीर में शनिवार (2 नवंबर, 2024 )को सुबह से ही दो अलग-अलग इलाकों में सेना और आतंकवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. एक तरफ अनंतनाग के कोकरनाग में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर किया तो वहीं दूसरी ओर श्रीनगर के खानयार की मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जिसमें दो एसओजी कर्मी और दो सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. खानयार में जिस मकान में आतंकवादी छिपे हुए थे, उसमें एक बड़ा धमाका हो गया, जिसके बाद भयानक आग लग गई. इस आग के चलते इलाका धुआं-धुआं हो गया. मुठभेड़ में गंभीर रूप से जख्मी हुए चार जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

