बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि मालेगांव के बैंक में बेनामी हवाला के जरिये 125 करोड़ रुपये अलग अलग खातों में आये और फिर अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिए गए.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नोट फॉर वोट का मामला सामने आया है. बीजेपी ने महाविकास अघाड़ी पर वोट जिहाद करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही बीजेपी ने वोट जिहाद के लिए करोड़ों की फंडिंग का दावा किया है. इस बीच मालेगांव पुलिस ने बुधवार (13 नवंबर) को मुख्य मास्टरमाइंड सिराज मोहम्मद और नासिक मर्चेंट कोऑपरेटिव बैंक के बैंक शाखा प्रबंधक दीपक निकम को गिरफ्तार किया है.
मालेगांव में वहले भी 250 करोड़ का हवाला ट्रांजेक्शन हो चुका है
मीडिया रिपोर्ट में बीजेपी नेता किरीट सोमैया के द्वारा दावा किया जा रहा है कि मालेगांव के बैंक में बेनामी हवाला के जरिये 125 करोड़ रुपये अलग अलग बैंक खातों में आये और फिर अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर कैश निकाल लिए गए. सोमैया ने आरोप लगाया कि वोट जिहाद के लिए पैसे आ रहे हैं! कुछ दिन पहले मालेगांव में 250 करोड़ का बेनामी हवाला ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है.
किरीट सोमैया ने बताई पूरी कहानी
सोमैया ने बताया कि विस्तार से बताया कि इस मामले को किस तरह से अंजाम दिया गया. उन्होंने कहा, “मालेगांव कट्टर मुस्लिम गतिविधियों का अड्डा बन गया है. वहां सिराज और मोईन फर्जी बैंक अकाउंट खोलते हैं और 17 हिंदू किसानों के आधार कार्ड चुराए जाते हैं. उनके नाम से बैंक अकाउट खोले जाते हैं और देश भर के 175 बैंकों की ब्रांचों में से चार दिन के अंदर 125 करोड़ रुपये जमा होते हैं.”
उन्होंने कहा, “यह ब्रांच हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा अलग-अलग जगह से पैसे जमा होते हैं और यह पैसे 17 फर्जी अकाउंट हैं और दूसरे सात-आठ अकाउंट और कुछ हवाला के अकाउंट हैं, उनमें ये ट्रांसफर किए जाते हैं और उसमें से 121 करोड़ रुपये विड्रो किए जाते हैं.”
यह टैक्स चोरी का मामला नहीं : सोमैया
किरीट सोमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा, “चार दिन में अकाउंट खुलते हैं. हिंदू किसानों के नाम पर दो मुस्लिम अकाउंट खुलवाते हैं. एक ही महीने में वापस चले जाते हैं तो यह टैक्स चोरी का मामला नहीं है.”
उन्होंने सवाल किया कि यह तैयारी कितने दिन की होगी? सात राज्यों की 175 ब्रांचों में टैक्स चोरी करने वालों से यह मामला जुड़ा हो ही नहीं सकता है. टैक्स चोरी करने वालों की इतनी पहुंच नहीं हो सकती है. यह मास्टरमाइंड और जिनके पास पूरा ह्यूमन इंफ्रास्ट्रकचर है, वही कर सकता है.
उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव बैंक में जो खाते खुले उसकी किसी ने इंक्वायरी नहीं की है. 17 आधार कार्ड जिंदा व्यक्तियों के हैं. उनके अकाउंट खोले जाते हैं, लेकिन उनमें से कोई हाजिर ही नहीं होते हैं. सिराज और मोइन भाग गए हैं.
200 बैंक खातों का यूज हुआ है
आरोप है कि उनके खाते से पैसे ट्रांसफर किए गये. आरोप है कि 200 बैंक खातों का यूज हुआ है. इसलिए ये आरोपी ईडी, एनआईए, सीबीआई, इनकम टैक्स, आईबी जैसी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि धुले लोकसभा चुनाव में वोट जिहाद हुआ है. धुले लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की शोभा बच्चव ने बीजेपी के सुभाष भामरे को महज 3 हजार 831 वोटों से हराया था.
लेकिन मुस्लिम बहुल मालेगांव में बीजेपी के भामरे को सिर्फ 4 हजार 542 वोट मिले और कांग्रेस की बच्चव को 1 लाख 98 हजार 869 वोट मिले. यहां की पांचों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की और बीजेपी उम्मीदवार की हार हुई. आरोप था कि इन वोटों को पाने के लिए दुबई से पैसा आया था. इसके बाद इस घोटाले की गहन जांच शुरू हो गई है. अब ये देखना ज्यादा जरूरी है कि सच सामने आता है या नहीं.

