अमेरिकी एनर्जी सेफ्टी और मजबूत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 10 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Adani Group USA Investment: भारत देश के कारोबारी गौतम अडानी अपने अडानी समूह के जरिए अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया है. गौतम अडानी ने अमेरिका में एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा क्षेत्रों) में 10 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताने वाला एक पोस्ट किया है.
X पर एक पोस्ट के जरिए किया ऐलान
गौतम अडानी ने X पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई देते हुए लिखा कि…”डोनाल्ड ट्रंप को बधाई…जैसे-जैसे भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी और गहरी होती जा रही है. अडानी समूह अपनी वैश्विक विशेषज्ञता का फायदा उठाने और अमेरिकी एनर्जी सेफ्टी और मजबूत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 10 अरब डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारा लक्ष्य इसके जरिये 15,000 नौकरियों के मौके पैदा करने का है.

