अर्श डल्ला और गुरजंत सिंह पर अवैध हथियार रखने से लेकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ समेत कुल 11 आरोपों के साथ मुकदमा दर्ज
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Contents
Arshdeep Dalla Case Chargesheet: कनाडा पुलिस ने अर्शदीप गिल उर्फ अर्श डल्ला और उसके साथी गुरजंत सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों पर कुल 11 आरोप लगाए गए हैं, जिनमें अवैध हथियार रखने से लेकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ तक के मामले शामिल हैं.
इलाज कराने पहुंचा था डल्ला
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कनाडा पुलिस को, सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 4:17 बजे, गुएल्फ पुलिस को अस्पताल से एक कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना दी गई थी. घायल व्यक्ति, जिसकी पहचान अर्शदीप गिल के रूप में हुई, गुरजंत सिंह के साथ एक डॉज डुरांगो (लाइसेंस प्लेट DCHN175) में अस्पताल पहुंचा. गिल के दाहिने बाजू में हल्की चोट लगी थी, जिसका अस्पताल के स्टाफ ने उपचार किया है.

