एक आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर, सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
J&K News: जम्मू- कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को आधी रात से आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर है कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बांदीपोरा जिले के अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तीन पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स तथा बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल
छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हो सकें। आपको बता दें 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी इलाके में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था। घात लगाकर बैठे आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर तीर्थयात्रियों की बस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। ये सबसे पहला हमला था। बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए थे। इसके बाद मंगलवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ के एक गांव में आतंकी घुस आए थे.।आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ। इसके बाद डोडा में आतंकियों ने सेना के अस्थाई ऑपरेटिंग बेस पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।
राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दो आतंकियों को देखा गया था
डोडा के छत्रकला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी में सेना के पांच जवान सहित कुल छह लोग घायल हुए। घायलों में एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) भी शामिल था. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। कश्मीर टाइगर नाम के आतंकी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद बुधवार को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में दो आतंकियों को देखा गया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है। जम्मू क्षेत्र में आतंक की एक के बाद एक चार घटनाएं होने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। खबरों के मुताबिक वह नगरौटा में व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ अहम बैठकों की अध्यक्षता भी कर सकते हैं। इससे पहले बीते दिन गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रियासी बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी है, जिसका नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। एनआईए ने इस मामले में यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की है।
अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से कहा कि आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा तब से सुरक्षाबलों का एक्शन तेज हो गया है। सिर्फ बांदीपुरा ही नहीं, जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है चाहे वो बांदीपुरा हो या तंगमर्ग, त्राल हो या कुलगाम। पहलगाम हो या श्रीनगर, हर जगह आतंकियों की तलाश की जा रही है।
पुलवामा में आतंकी आसिफ शेख के घर को उड़ाया
वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी आसिफ शेख आदिल के घर को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा जिले के अवंतीपोर के त्राल इलाके के मोंघामा में हुए धमाके में आतंकवादी आसिफ शेख का घर नष्ट हो गया। पहलगाम आतंकी हमले में आसिख शेख का नाम सामने आया है। उधर, बिजबेहरा के गुरी निवासी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल के घर को भी ध्वस्त कर दिया गया है।

