By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: दिल्ली के मंत्रालय में घूम रही जबलपुर की न्यू-सिटी का आकार देने वाली फाइल!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > दिल्ली के मंत्रालय में घूम रही जबलपुर की न्यू-सिटी का आकार देने वाली फाइल!
Madhya Pradesh

दिल्ली के मंत्रालय में घूम रही जबलपुर की न्यू-सिटी का आकार देने वाली फाइल!

DB News
Last updated: 24/11/2025 10:40 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा 3727 करोड़ की लागत से बनाया गया है प्रोजेक्ट, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय नहीं दिखा रहा रुचि, जबलपुर में अब कोई चर्चा तक नहीं होती

Source : DB News Update

Contents
जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा 3727 करोड़ की लागत से बनाया गया है प्रोजेक्ट, आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय नहीं दिखा रहा रुचि, जबलपुर में अब कोई चर्चा तक नहीं होतीस्मार्ट सिटी ऑफिस में रखा है न्यू सिटी का मॉडलस्मरण पत्र भेजकर माँग रहे मार्गदर्शनऐसा बनाया गया था प्रोजेक्टइसलिए जबलपुर को चुना गया थाप्रोजेक्ट पर एक नजर

BY : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

MP Jabalpur News. जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा 3727 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया गया और उसे आवास एवं शहरी मंत्रालय दिल्ली भेज दिया गया. इंक्यूबेशन ऑफ न्यू सिटी के नाम से बनाए गए इस प्रोजेक्ट की दिल्ली से आई एक्सपर्ट टीम ने सराहना भी की, लेकिन यह प्रोजेक्ट दिल्ली में ही अटककर रह गया.

इस प्रोजेक्ट को लागू करने का अप्रूवल आज तक नहीं मिल पाया, जबकि जबलपुर के जनप्रतिनिधियों ने दावा किया था कि आवास एवं शहरी मंत्रालय जल्द ही इस प्रोजेक्ट को लागू कर देगा, क्योंकि जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए प्रजेंटेशन से दिल्ली में बैठे अिधकारी सहमत थे और जबलपुर में जिस जगह को चिह्नित किया गया था, वह जगह आवास एवं पर्यावरण विभाग के अनुकूल बताई जा रही थी. इसके बाद भी यह प्रोजेक्ट दिल्ली में ही अटककर क्यों रह गया, यह समझ से परे है।

स्मार्ट सिटी ऑफिस में रखा है न्यू सिटी का मॉडल

इंक्यूबेशन ऑफ न्यू सिटी प्रोजेक्ट का लाखों रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी जबलपुर के अधिकारियों ने मॉडल तैयार करा लिया और उस मॉडल का हर दिन ऑफिस पहुँचकर खुद ही दर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जबकि इस प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन मई 2023 में किया गया था और इस प्रोजेक्ट पर दिलचस्पी दिखाते हुए दिल्ली से एक टीम भी अगस्त 2023 में आई थी. उस टीम ने प्रोजेक्ट को जल्द लागू करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक दिल्ली से किसी प्रकार की खबर अधिकारियों तक नहीं आई है.

स्मरण पत्र भेजकर माँग रहे मार्गदर्शन

स्मार्ट सिटी जबलपुर के अिधकारी 2 साल बाद अब एक बार फिर स्मरण पत्र भेजे जाने का दावा कर रहे हैं और दिल्ली मंत्रालय से मार्गदर्शन की माँग कर रहे हैं, जबकि इस प्रोजेक्ट को लेकर 6 माह पहले सांसद, विधायक ने शहरी एवं आवास विभाग के मंत्री से मुलाकात की थी और जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट को अमल में लाने का दावा किया गया था. हैरानी की बात यह है कि इन सबके बाद भी दिल्ली मंत्रालय से किसी प्रकार का पत्राचार अभी तक नहीं किया गया है.

ऐसा बनाया गया था प्रोजेक्ट

इंक्यूबेशन ऑफ न्यू सिटी के तहत जबलपुर में टेक्सटाइल एवं लॉजिस्टिक क्लस्टर का प्रस्ताव तैयार कराया गया, जिसे भारत सरकार को भेजा गया. इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत गौरीघाट के आगे भटौली में 332 हेक्टेयर जमीन भी चिन्हित कर दी गई. इस जमीन पर 3727 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाना था. इसमें होटल, अस्पताल, लॉजिस्टिक पार्क, हाईराइज एवं रहवासी इमारतें तैयार की जानी थीं.

इसलिए जबलपुर को चुना गया था

केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के एक्सपर्ट पैनल ने जबलपुर को केवल इसलिए चुना था कि नर्मदा किनारे 332 हेक्टेयर भूमि की उपलब्धता थी. साथ ही जबलपुर और आसपास प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं. न्यू सिटी के बिल्कुल नजदीक रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे एयर कनेक्टिविटी बिल्कुल नजदीक है. लिहाजा एक्सपर्ट पैनल ने इस प्रोजेक्ट पर सहमति जताई थी.

प्रोजेक्ट पर एक नजर

  • > 3727 करोड़ की लागत का इंक्यूबेशन न्यू सिटी नामक प्रोजेक्ट तैयार किया गया.
  • > 332 हेक्टेयर जमीन गौरीघाट के आगे भटौली में चिह्नित कर ली गई.
  • > 2023 जुलाई में इस प्रोजेक्ट को लेकर शहरी एवं आवास विभाग दिल्ली में प्रजेंटेशन हुआ.
  • > 2023 अगस्त में दिल्ली से एक्सपर्ट की टीम आई और प्रोजेक्ट की हकीकत जानने का प्रयास किया।.
  • > 2024 जुलाई में शहरी एवं आवास विभाग के मंत्री से जबलपुर के जनप्रतिनिधियों की मुलाकात हुई.
  • > 2024 के अंत में दिसंबर माह में अब जाकर फिर से मार्गदर्शन के नाम पर स्मार्ट सिटी द्वारा पत्राचार किया जा रहा है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatejabalpurJbp NewsMP Jabalpur New CityMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article मंडल के रेलवे अधिकारियों ने लाइमस्टोन कस्टमर के साथ की बैठक
Next Article आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?