समस्याओं को सुना गया एवम् इसके साथ ही उन समस्याओं में से कुछ समस्याओं का तुरंत निदान भी किया गया
By- DB news updates/edited By- prince awasthi
Railway News Latest: जबलपुर. आज मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक शील, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक
प्रिंस विक्रम महोदय के नेतृत्व में रेलवे के लाइमस्टोन कस्टमर की मीटिंग की गई जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया।
रेलवे द्वारा कस्टमर को आ रही रैक लोडिंग में समस्याओं, प्लेसमेंट के साथ ही समय में आ रहीं बाधाओं और माल गोदाम और साइडिंगो पर किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता होगी इस पर चर्चा की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया एवम् इसके साथ ही उन समस्याओं में से कुछ समस्याओं का तुरंत निदान भी किया गया और अन्य समस्याओं को भी यथाशीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया गया, इसके अलावा रेलवे द्वारा भी लाइमस्टोन कस्टमर से लोडिंग बढ़ाने के संबंध में सुझाव दिये गए और उनको समय से पूरा करने के लिए उनको प्रेरित किया गया।
Source : DB News Update

