जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक पूरी हो गई है. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया किन चीजों पर कितना जीएसटी लगा.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
GST Council Meeting: GST काउंसिल की 55वीं मीटिंग 21 दिसंबर को जैसलमेर में हुई. मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ऑटो कंपनी और डीलर से सेकंड हैंड EV कार खरीदने पर 18% GST लगेगा. फोर्टिफाइड राइस कर्नेल्स (FRK) पर GST दरें 18% से घटाकर 5% की गईं. जीन थेरेपी पर कोई GST नहीं लगेगा.
हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर छूट पर फैसला नहीं
वित्त मंत्री ने बताया कि हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले GST को घटाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. इस पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) को और काम करना है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से फूड डिलीवरी पर कितना जीएसटी लगाया जाएगा, इसे लेकर भी कोई फैसला नहीं हुआ है.

