By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को अंग्रेजी छोड़ हिन्दी में दिया जवाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को अंग्रेजी छोड़ हिन्दी में दिया जवाब
Sport

जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को अंग्रेजी छोड़ हिन्दी में दिया जवाब

DB News
Last updated: 11/04/2026 10:57 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मेलबर्न में शनिवार को ट्रेनिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रविंद्र जडेजा, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का आरोप है कि भारतीय टीम ने मैनेजर में रवींन्द्र जडेजा को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजा.

Source : DB News Update

Contents
मेलबर्न में शनिवार को ट्रेनिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रविंद्र जडेजा, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का आरोप है कि भारतीय टीम ने मैनेजर में रवींन्द्र जडेजा को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजा.2 दिन पहले कोहली की पत्रकार से बहस हुई थीमेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेगी इंडिया‘रवींन्द्र जडेजा से रिपोर्टर ने अंग्रेजी में सवाल पूछा, लेकिन…’‘आप मुझसे बिना पूछे फोटो या वीडियो नहीं बना सकते…’वास्तव में क्या हुआऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दावा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ravindra Jadeja: ऑस्ट्रेलियन मीडिया लगातार भारतीय खिलाड़ियों को निशाने पर ले रही है. अब भारतीय ऑलराउंडर रवींन्द्र जडेजा कंगारू मीडिया का ताजा शिकार बने हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सुर्खियों में हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया मीडिया के बीच हिंदी में जवाब दिए, अंग्रेजी में नहीं. इसके बाद उन्होंने बस पकड़ने की बात कहकर प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्दी खत्म कर दी.

2 दिन पहले कोहली की पत्रकार से बहस हुई थी

जडेजा की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया अब अजीब बता रहा है. 2 दिन पहले ही विराट कोहली ने फैमिली की फोटो लिए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट को फटकार लगाई थी.

मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेगी इंडिया

भारतीय टीम अभी मेलबर्न में है. टीम इंडिया को वहां 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच खेलना है. 5 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. भारत ने 18 दिसंबर को गाबा टेस्ट ड्रॉ कराया था. इंडिया ने पर्थ में पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था, जबकि एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में मेजबान टीम को 10 विकेट से जीत मिली थी.

‘रवींन्द्र जडेजा से रिपोर्टर ने अंग्रेजी में सवाल पूछा, लेकिन…’

चैनल-9 के मुताबिक, रवींन्द्र जडेजा से रिपोर्टर ने अंग्रेजी में सवाल पूछा, लेकिन भारतीय ऑलराउंडर ने हिंदी में जवाब दिया. दरअसल शनिवार को ट्रेनिंग सेशन के बाद रवींन्द्र जडेजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का आरोप है कि भारतीय टीम ने मैनेजर में रवींन्द्र जडेजा को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सवालों के जवाब महज हिंदी में देना मुनासिब समझा. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने आरोप लगाया कि रवींन्द्र जडेजा टीम बस के लिए देरी से पहुंचे, जबकि उन्होंने विदेशी मीडिया के पत्रकारों के सवालों के जवाब देने से इंकार कर दिया.

‘आप मुझसे बिना पूछे फोटो या वीडियो नहीं बना सकते…’

इससे पहले विराट कोहली और चैनल-9 के रिपोर्टर आमने-सामने हो गए थे. जिसके बाद विराट कोहली ने कहा था कि मैं अपने बच्चों के साथ हूं, मुझे एकांत की दरकार है. आप मुझसे बिना पूछे फोटो या वीडियो नहीं बना सकते. इतना कहने के बाद विराट कोहली बोलते-बोलते निकल गए. पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि अगर मैं अकेला हूं तो कोई बात नहीं… आप मेरी फोटो क्लिक करिए और वीडियो बनाईए, लेकिन अगर मैं अपनी फैमली के साथ हू तो वहां निजता का ख्याल रखना होगा, लेकिन क्या आपने मेरे से यहां पूछा?

वास्तव में क्या हुआ

रवींद्र जडेजा ने कभी भी अंग्रेजी में किसी प्रश्न का उत्तर देने से इनकार नहीं किया। उनके जवाब हिंदी में आए क्योंकि भारतीय मीडिया के सदस्यों ने उनसे हिंदी में जवाब मांगा। उन्होंने किसी भी समय अंग्रेजी में किसी भी प्रश्न का उत्तर देने के अनुरोध को मना नहीं किया।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल ट्रैवलिंग कर रहे भारतीय मीडिया के लिए आयोजित की गई, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को भी आमंत्रित किया गया था।
वास्तव में क्या हुआ: प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य रूप से केवल ट्रैवलिंग करने वाले भारतीय मीडिया के लिए आयोजित की गई थी। यहां तक कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सदस्य को भी इसकी जानकारी दी गई। जडेजा से बातचीत का मैसेज भारतीय मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप पर ही भेजा गया था।

इस पूरे मामले में पर भारत के मीडिया मैनेजर ने भी अपना पक्ष रखा। मीडिया मैनेजर ने बताया कि जडेजा ने ऑस्ट्रेलियन जर्नलिस्ट के सवालों का जवाब देने के लिए इसलिए नहीं रुके थे, क्योंकि टीम बस को देरी हो रही थी। इसलिए जडेजा जवाब के लिए नहीं रुके। सबसे बड़ी यह थी कि यह कोई आधिकारिक और अनिवार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं था और भारतीय टीम के मीडिया मैनेजमेंट द्वारा केवल एक तय समय निर्धारित किया गया था। इसलिए, जडेजा के लिए यह जरूरी नहीं था कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हर पत्रकार को उसके सवालों का जवाब मिले।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsjadeja indian teemSport
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पुरानी कारों पर बढ़ी जीएसटी तो फूड डिलीवरी ऐप को राहत!
Next Article रूस के कजान में 9/11 जैसा अटैक, यूक्रेन ने 8 ड्रोन दागे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?