By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: संभल के रहस्य से हर रोज उठ रहा पर्दा, मंदिर, कुएं और अब बावड़ी मिली, हो सकता है ASI सर्वे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttar Pradesh > संभल के रहस्य से हर रोज उठ रहा पर्दा, मंदिर, कुएं और अब बावड़ी मिली, हो सकता है ASI सर्वे
Uttar Pradesh

संभल के रहस्य से हर रोज उठ रहा पर्दा, मंदिर, कुएं और अब बावड़ी मिली, हो सकता है ASI सर्वे

DB News
Last updated: 21/09/2025 11:49 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

संभल में खुदाई के दौरान 150 साल पुरानी बावड़ी की जानकारी मिली है. DM ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो इसका ASI सर्वे भी कराया जाएगा.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
संभल में खुदाई के दौरान 150 साल पुरानी बावड़ी की जानकारी मिली है. DM ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो इसका ASI सर्वे भी कराया जाएगा.अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान पता चला संरचना कातालाब के रूप में थी रजिस्टर्डमंदिर से मिली दो मूर्तियां

Sambhal News: यूपी के संभल में एक प्राचीन बावड़ी मिली है. चंदौसी के लक्ष्मण गंज इलाके में दो दिनों की खुदाई के बाद लगभग 150 साल पुरानी और 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली बावड़ी मिली है. जानकारी के अनुसार, बावड़ी 250 फीट गहरी है.

चंदौसी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्थल की खुदाई शनिवार को शुरू हुई थी. 13 दिसंबर को लगभग 46 साल से बंद भस्म शंकर मंदिर के खुलने के बाद से ये खुदाई की जा रही है.

अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान पता चला संरचना का

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान उन्हें संरचना की जानकारी मिली थी. इस दौरान यहां से दो क्षतिग्रस्त मूर्तियां मिली हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि इसका निर्माण बिलारी के राजा के नाना के शासनकाल के दौरान हुआ था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि इस प्राचीन बावड़ी के पुरातत्व सर्वेक्षण से सर्वे कराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है. अगर जरूरी हुआ तो एएसआई से अनुरोध भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अनुमान के अनुसार ये बावड़ी लगभग 125 से 150 साल पुरानी है. उन्होंने बावड़ी के पास मौजूद बांके बिहारी मंदिर के बारे में भी चिंता जाहिर की. इस मंदिर की हालात अभी ठीक नहीं है.

तालाब के रूप में थी रजिस्टर्ड

DM राजेंद्र पेंसिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ये पहले तालाब के रूप में रजिस्टर्ड थी. बावड़ी की सरंचना को लेकर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसकी ऊपरी मंजिल ईंटों से बनी है, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल संगमरमर की है. इसमें चार कमरे और एक कुआं भी है. खुदाई में बावड़ी के अंदर अब तक 4 द्वार मिले हैं. मूर्तियां रखने वाले दर्जन भर से ज्यादा आले मिले हैं और बावड़ी के द्वार पर प्राचीन नक्काशी के निशान भी मिले हैं. इस मंदिर को 150 साल पुराना माना जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि संरचना को नुकसान से बचाने के लिए सावधानी से काम किया जा रहा है. फिलहाल खुदाई जारी रहेगी और इलाके में अतिक्रमण को हटाया जाएगा.

मंदिर से मिली दो मूर्तियां

बांके बिहारी मंदिर को लेकर DM ने बताया कि इस मंदिर से 2 मूर्तियां मिली. उन्होंने कहा कि मंदिर की मरम्मत के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. दो दिन पहले आयोजित एक जनसभा के दौरान चंदौसी के रहने वाले कौशल किशोर ने जिला कार्यालय को प्राचीन बावड़ी के बारे में बताया था. इस दौरान कौशल किशोर ने बांके बिहारी मंदिर की बिगड़ती हालत पर भी बात की थी. उन्होंने दावा किया कि पहले यहां पर हिंदू समुदाय के लोग रहते थे और यहां पर बिलारी की रहती थी.

You Might Also Like

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला गर्माया, SIT की जद में चंपत राय!

अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेला छोड़कर काशी लौटे, उन्होंने कहा वक्त बताएगा कि किसकी जीत हुई और किसकी हार”

माघ मेला शाही स्नान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ जाने से प्रशासन ने रोका

प्रयागराज में मकर संक्रांति पर्व पर 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp NewsSambhal News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़, प्रदर्शन करने वाले आरोपियों को मिली जमानत
Next Article आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें जो आपकी प्रगति में बाधक है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?