By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें जो आपकी प्रगति में बाधक है, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें जो आपकी प्रगति में बाधक है, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें जो आपकी प्रगति में बाधक है, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 24/12/2024 9:34 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 24 December 2024: आज 24 दिसंबर 2024, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 24 December 2024: आज 24 दिसंबर 2024, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 24 दिसंबर 2024, मंगलवार का भविष्यफल-

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 24 दिसंबर 2024, मंगलवार का भविष्यफल-

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा. आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है. अपने पार्टनर से सतर्क रहें. नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. वाणी पर संयम रखें. परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप थोड़ा संभल कर रहे. नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं. परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है. आज का दिन आपका अच्छा रहेगा. आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे. परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें. कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है. माता-पिता और पत्नी में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है. इस कारण वाद विवाद से दूर रहें. वाणी पर संयम रखें.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है. परंतु आपके विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी. साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नीव रख सकते हैं. साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपका दिन समस्याओं से भर रहेगा. आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं. साथ ही अपने पत्नी से आंतरिक मतभेद बढ़ता नजर आएगा, जिस कारण आप पारिवारिक तौर से परेशान रह सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में आज का दिन बड़ा निर्णय न ले. परिवार के लोगों से पर्सनल बातों को शेयर न करें. नहीं तो आपको धोखा उठाना पड़ सकता है.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपका शानदार और सुख में रहेगा. आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. साथ ही कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ी प्रॉपर्टी आदि की डील कर सकते हैं, जो भविष्य में बड़े प्लान के रूप में आपके लिए लाभकारी रहेगा. आर्थिक तौर से आज का दिन ठीक रहने वाला है. परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी. आज किसी के साथ मजाक करना आपके लिए घातक हो सकता है. पत्नी से संबंध मधुर रखें.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं. आप जिस काम के लिए जा रहे हैं. उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है, लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा. आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें जो आपकी प्रगति में बाधक है. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है. पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना आपके लिए जरूरी होगा.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी. आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा. व्यापार-व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें. परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद सामने आ सकते हैं. पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना आज आपके लिए भारी पड़ सकता है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article संभल के रहस्य से हर रोज उठ रहा पर्दा, मंदिर, कुएं और अब बावड़ी मिली, हो सकता है ASI सर्वे
Next Article कश्मीर से उत्तराखंड के पहाड़ सफेद चादर में लिपटे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?