By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चैंपियंस ट्रॉफी: भारत-PAK मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > चैंपियंस ट्रॉफी: भारत-PAK मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत-PAK मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा

DB News
Last updated: 11/04/2026 10:52 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पहला मैच 19 फरवरी को कराची में, 8 टीमों के बीच 15 मैच का टूर्नामेंट 9 मार्च तक चलना है, टीम इंडिया अगर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में होंगे. टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में हो सकते हैं.

Source : DB News Update  

Contents
पहला मैच 19 फरवरी को कराची में, 8 टीमों के बीच 15 मैच का टूर्नामेंट 9 मार्च तक चलना है, टीम इंडिया अगर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में होंगे. टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में हो सकते हैं.15 में से 5 मैच UAE में होंगेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल मिलाकर 59 मैच हुएभारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 7 मैच खेलेचैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही हैदुबई में टीम इंडिया की जीत पक्की

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Champions Trophy 2025 : भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा. फाइनल 9 मार्च को लाहौर में होगा. टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा.

15 में से 5 मैच UAE में होंगे

8 टीमों के बीच 15 मैच का टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलना है. भारत अपने तीनों ग्रुप स्टेज मैच UAE में खेलेगा. टीम इंडिया अगर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करती है तो सेमीफाइनल और फाइनल भी दुबई में होंगे. टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में हो सकते हैं.

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल मिलाकर 59 मैच हुए

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक कुल मिलाकर 59 मैच हुए हैं, जहां टॉस जीतकर 30 बार पहले बल्लेबाजी चुनी गई है। जबकि 29 बार पहले गेंदबाजी चुनी गई है। यह आंकड़ा इस मैदान पर टॉस की भूमिका को काफी हद तक संतुलित करता है। लेकिन जब इस मैदान पर मिली जीत पर नजर डालते हैं, तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अब तक 22 मैचों में जीत मिली है। जबकि दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम को 35 बार जीत मिली है।

पिछली बार हुए मुकाबले में भी यहां दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी। भारतीय टीम ने तब बांग्लादेश के खिलाफ टॉस हारा था और उन्हें पहले गेंदबाजी का न्यौता मिला था। दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

इस स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने दोनों मैच जीते हैं। हालांकि पाकिस्तान की टीम को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 22 मैच खेलने का अनुभव है। इतने मैच किसी भी टीम ने इस मैदान पर नहीं खेले हैं। पाकिस्तान को ही यहां पर सबसे ज्यादा 8 बार जीत मिली है। मैन इन ग्रीन ने इस मैदान पर 13 बार टॉस जीता है।

भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 7 मैच खेले

भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो बार टॉस जीता है और 6 मैचों में जीत दर्ज की है। भारत का यहां पर औसत टीम स्कोर 224 रन है। जबकि पाकिस्तान का औसत स्कोर इस मैदान पर 232 रन रहा है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 219 रन रहता है और दूसरी पारी का औसत स्कोर सिर्फ 193 रन है।

चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही है

ज्ञात हो कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही है, लेकिन टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेले जा रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी जहां दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रही है, तो वहीं पाकिस्तान को अपने देश से यात्रा करके यह मैच खेलने के लिए आना होगा।

दुबई में टीम इंडिया की जीत पक्की

भारत-पाकिस्तान मैच से पूर्व दुबई की पिच की तस्वीर सामने आई है. पिच से घास को पूरी तरह हटा दिया गया है, जिससे प्रतीत हो रहा है जैसे 23 फरवरी के मैच में स्पिन गेंदबाजों को भरपूर मदद मिल सकती है. अगर ऐसा है तो भारतीय टीम मैनेजमेंट 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकता है. ऐसे में एक तेज गेंदबाज को आराम देकर वरुण चक्रवर्ती की प्लेइंग इलेवन में एंट्री करवाई जा सकती है. चक्रवर्ती को अंतिम-11 में लाने के लिए हर्षित राणा को आराम दिया जा सकता है.

स्टार स्पोर्ट्स के लिए कवरेज देते हुए दिग्गज क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दुबई की पिच का आंकलन करके बताया था कि भारत-पाकिस्तान के मैच में बोलबाला रह सकता है. ये सभी बातें इशारा कर रही हैं कि दोनों टीम 23 फरवरी के मैच में स्पिन गेंदबाजी को अधिक महत्व दे सकती हैं.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:Champions TrophyDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अब 5वीं-8वीं में फेल होने वाले अगली क्लास में प्रमोट नहीं होंगे
Next Article शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजें भारत, ऑफिशियल लेटर भेजकर की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?