जंगल सफारी को पहुंचे भोपाल के डॉक्टर ने मोबाइल में कैद किया वीडियो
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP News. जंगल सफारी के लिए पहुंचे पर्यटकों को कई फीट ऊंचे पेड़ की डाल पर आराम फरमाता हुआ लेपर्ड दिखाई दिया. पर्यटकों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कमरे में कैद कर लिया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए पहुंचे पर्यटकों को कई फीट ऊंचे पेड़ की डाल पर आराम फरमाता हुआ लेपर्ड दिखाई दिया. पर्यटकों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कमरे में कैद कर लिया. अब सोशल मीडिया पर लेपर्ड का जमकर वायरल हो रहा है.
दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगलवार सुबह का है. भोपाल से जंगल सफारी के लिए पहुंचे डॉक्टर कार्तिकेय सिंह ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद किया.
बता दें कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए देश-विदेश सहित कई फ़िल्मी हस्तियां पहुंचती हैं.

