By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: योग के माध्यम से युवा मन और शरीर पर गहन प्रभाव डालना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jammu & Kashmir > योग के माध्यम से युवा मन और शरीर पर गहन प्रभाव डालना
Jammu & Kashmir

योग के माध्यम से युवा मन और शरीर पर गहन प्रभाव डालना

DB News
Last updated: 10/04/2026 12:30 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Source : DB News Update

Contents
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीलोगों को एकजुट करना का उद्देश्ययुवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लानाजम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्थापिछले 10 वर्षों में योग को लेकर एक नए प्रकार की जागरूकताभारत के लिए योग हज़ारों साल पुराना अमूल्य उपहारयोग दिवस में हिस्सा लेने के लिए श्रीनगर के लोग उत्सुकबीते साल दुनियाभर में 23 करोड़ लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में लिया था हिस्सा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

जम्मू. प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 20 जून शाम को कश्मीर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का योग दिवस कार्यक्रम युवा मन और शरीर पर योग के गहन प्रभाव को रेखांकित करता है।

लोगों को एकजुट करना का उद्देश्य

पीएम मोदी योग दिवस पर यहां से देश और दुनिया को एक नया संदेश देंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पीएम के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह का उद्देश्य योग के अभ्यास में हजारों लोगों को एकजुट करना और वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री मोदी 2015 से दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यहां तक कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कर्त्तव्य पथ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) समारोहों का नेतृत्व किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक मोदी 20 और 21 जून, 2024 को जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को शाम करीब 6 बजे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में ‘युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना

“युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाना” कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो प्रगति को दर्शाता है और उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को प्रेरित करता है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री स्टालों का निरीक्षण करेंगे और जम्मू-कश्मीर के युवा उपलब्धिकर्ता युवाओं से बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन में सड़क अवसंरचना, जलापूर्ति योजनाएं और उच्च शिक्षा में अवसंरचना आदि से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री चेनानी-पटनीटॉप-नाशरी खंड के सुधार, औद्योगिक संपदाओं के विकास और 06 सरकारी डिग्री कॉलेजों के निर्माण जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री 1,800 करोड़ रुपये की लागत वाली कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार (जेकेसीआईपी) परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के 90 ब्लॉकों में क्रियान्वित की जाएगी और 15 लाख लाभार्थियों को कवर करते हुए तीन लाख परिवारों तक परियोजना की पहुंच होगी। प्रधानमंत्री सरकारी सेवा में नियुक्त दो हज़ार से अधिक व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। इन परियोजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन से युवाओं को सशक्त बनाया जाएगा तथा जम्मू-कश्मीर में अवसंरचना को उन्नत किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री के श्रीनगर दौरे के चलते जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीएम के कार्यक्रम के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर की हाई प्रोफाइल यात्रा को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण सड़कों और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त नाके बनाए गए है। पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। वह कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में कई प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना (जेकेसीआईपी) का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी 21 जून को सुबह करीब 6:30 बजे श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे और उसके बाद योग सत्र में भाग लेंगे।

पिछले 10 वर्षों में योग को लेकर एक नए प्रकार की जागरूकता

इसे लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में योग को लेकर एक नए प्रकार की जागरूकता पूरे देश में आई है और जम्मू-कश्मीर में भी आई है, ख़ासतौर से कश्मीर घाटी में भी आई है।

भारत के लिए योग हज़ारों साल पुराना अमूल्य उपहार

आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह क़रीब पांच हजार साल पुराना अमूल्य उपहार रहा है और मन और तन दोनों में एकात्म कैसे स्थापित हो मुझे लगता है कि योग से बेहतर इसका कोई समन्वय नहीं कर सकता है।

योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए श्रीनगर के लोग उत्सुक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर श्रीनगर के लोगों में ज़बरदस्त उत्साह है। योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए लोग उत्सुक हैं। घर-घर तक योग का प्रसार हो और सभी गाँवों के लोग योग दिवस में हिस्सा लें। इसके लिए प्रधानमंत्री ने देश के सभी ग्राम प्रधानों को पत्र भी लिखा है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में योग के प्रसार और ज़मीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए।

बीते साल दुनियाभर में 23 करोड़ लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में लिया था हिस्सा

बीते साल दुनियाभर में 23 करोड़ लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से दिल्ली में कर्तव्य पथ, चंडीगढ़, देहरादून, राँची, लखनऊ, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया है।

You Might Also Like

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 की मौत, पुल और सड़कें बहीं

किश्तवाड़ में बादल फटा, 38 लोगों की मौत, 35 की हालत नाजुक

सावन के आखिरी सोमवार से पहले अनंतनाग में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, शिवलिंग

J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article राहुल गांधी के मन में है दुल्हन की ख्वाहिश..!
Next Article रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने का आह्वान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?