By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम सफर की ओर पार्थिव देह, आज अंतिम संस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम सफर की ओर पार्थिव देह, आज अंतिम संस्कार
National

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम सफर की ओर पार्थिव देह, आज अंतिम संस्कार

DB News
Last updated: 12/04/2026 11:57 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन के अंतिम दर्शन किए

Source : DB News Update

Contents
कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन के अंतिम दर्शन किएअंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई92 वर्ष की आयु में हुआ निधनचंदन की लकड़ियों का उपयोग करके अंतिम संस्कारदिवंगत डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी

Manmohan Singh Death And Funeral: मनमोहन की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था. कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन के अंतिम दर्शन किए.

इसके बाद पार्थिव देह को निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है. राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में ही बैठे हैं. यहां 11:35 बजे उनकी अंत्येष्टि की जाएगी. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे.

अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है. केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई. ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है.

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी-शाह से मांग की थी कि मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाए. हालांकि, गृह मंत्रालय ने देर रात बताया कि स्मारक की सही जगह तय करने में कुछ दिन लग सकते हैं.

92 वर्ष की आयु में हुआ निधन

डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था. वे 92 साल के थे. वे लंबे समय से बीमार थे. घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था. हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली.

चंदन की लकड़ियों का उपयोग करके अंतिम संस्कार

“चंदन की लकड़ियों का उपयोग करके अंतिम संस्कार किया जाएगा… वीआईपी घाट पर सिख रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अंतिम संस्कार में शामिल होने के इच्छुक सभी लोग यहां पहुंचेंगे। सभी के पहुंचने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी,” शर्मा ने एएनआई को बताया।

दिवंगत डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

दिवंगत डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि उन्होंने ऐसे कानून बनाए जिनसे करोड़ों लोगों को आजीवन लाभ मिला। उन्होंने आगे कहा, “उनका निधन सभी के लिए एक बड़ी क्षति है।”

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा, “आज भारत ने एक महान व्यक्ति को खो दिया है। वे न केवल एक अच्छे नेता थे, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। लोग उन्हें कमजोर प्रधानमंत्री कहते थे, लेकिन यह बिल्कुल गलत था। उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया; वे एक मजबूत और दयालु व्यक्ति थे।”

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “आज का दिन बेहद दुखद है। एक उत्कृष्ट व्यक्तित्व, एक प्रख्यात अर्थशास्त्री और विश्व प्रसिद्ध राजनेता हमारे बीच नहीं रहे… यह न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए एक शोक का दिन है… उन्होंने एक अत्यंत नेक और सरल जीवन जिया… उनकी आत्मा को शांति मिले…”

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार तड़के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में पार्थिव शरीर को रखा गया था।

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और अनुरोध किया कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसी जगह पर किया जाए जहां उनका स्मारक बनाया जा सके। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
खर्गे ने आगे कहा कि एक स्मारक उस नेता को उचित श्रद्धांजलि होगी जो साधारण पृष्ठभूमि से उठकर एक महान राजनेता बने।

शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खर्गे और दिवंगत मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच, अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताओं को आगे बढ़ाया जा सकता है क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी आवश्यक है।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePMModiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article वैष्णव परंपरा के तीनों अनी अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापना आज, जानें धर्म ध्वजाओं का संदेश
Next Article नितीश रेड्डी की सेंचुरी और वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक की बदौलत पलटा मैच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?