By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कश्मीरी महिलाओं संग डल लेक पर पीएम मोदी की सेल्फी! 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > कश्मीरी महिलाओं संग डल लेक पर पीएम मोदी की सेल्फी! 
National

कश्मीरी महिलाओं संग डल लेक पर पीएम मोदी की सेल्फी! 

DB News
Last updated: 24/04/2026 9:52 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

कश्मीर के लिए योग आकर्षण का केंद्र बन सकता है- मोदी

Source :  MEDIA

Contents
कश्मीर के लिए योग आकर्षण का केंद्र बन सकता है- मोदीयोग के बाद PM मोदी इसके फायदे बताएं2016- दुनिया के 170 देशों ने योग दिवस मनाया2017- लखनऊ में 55 हजार ने PM के साथ किया योग2018- पहली बार मुस्लिम देश सऊदी अरब शामिल हुआ2019- क्लाइमेट एक्शन के लिए योग थीम के साथ मना 5वां योग दिवस2020- कोरोना महामारी के चलते थीम रखी- योगा एट होम2021- लगातार दूसरे साल वर्चुअली मनाया गया योग दिवस2022- धरोहरों पर हुआ योग दिवस का सेलिब्रेशनपिछले साल गुजरात में बना था वर्ल्ड रिकॉर्ड2023 में पहली बार योग दिवस पर देश से बाहर गए PM

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

J&K News: पीएम मोदी ने कहा- योग सेल्फ के लिए जितना उपयोगी है, उसका विस्तार सोसाइटी को फायदा करता है। जब सोसाइटी को लाभ होता है, तो मानवता का लाभ होता है। कश्मीर के लिए योग आकर्षण का केंद्र बन सकता है। मुझे आज बहुत अच्छा लगा। ठंड बढ़ी है। मौसम ने चुनौतियां पैदा की। कई बेटियों ने योगा मेट को बारिश से बचने के लिए उपयोग किया, लेकिन बेटियां गई नहीं। यहीं डटी रहीं। यह अपने-आप में बहुत बड़ा सुकून है। मैं आपको बहुत बधाई देता हूं। इस अवसर पर कश्मीरी महिलाओं के साथ पीएम ने सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया में डाउन लोड भी किया.

योग के बाद PM मोदी इसके फायदे बताएं

उन्होंने कहा- कश्मीर के लिए योग आकर्षण का केंद्र बन सकता है। आज मौसम ने चुनौतियां पैदा कीं। कई बेटियों ने योगा मेट को बारिश से बचने के लिए उपयोग किया, लेकिन बेटियां गईं नहीं। यहीं डटी रहीं। यह अपने आप में बहुत बड़ा सुकून है। मैं आपको बहुत बधाई देता हूं।
PM ने कहा- हम जब स्कूल में पढ़ते थे तो टीचर्स कहते थे कि ध्यान से देखो। ध्यान से सुनो। ये ध्यान विषय हमारे कॉन्सनट्रेशन से जुड़ा विषय है। बहुत से लोग याद शक्ति बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके बताते हैं। अगर सहज रूप से योग को जीवन से जोड़ेंगे तो आपको लाभ होगा। आपकी विकास यात्रा का योग मजबूत पहलू बन जाएगा।
PM मोदी बोले- योग जीवन से जब जुड़ता है तो एक सहज क्रिया बन जाता है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह बड़ी स्पिरिचुअल जर्नी है। लोगों को लगता है कि यह अल्लाह-ईश्वर को प्राप्त करने का तरीका है। ऐसे में लोग योग को करने से रुक जाते हैं। सोचते हैं कि उनसे यह सब नहीं होगा। योग का विस्तार सोसाइटी को फायदा पहुंचाता है। जब सोसाइटी को लाभ होता है, तब मानवता को भी लाभ होता है।

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- सद्भाव और शांति के लिए योग। PM मोदी के साथ 84 देशों के प्रतिनिधियों समेत 35 हजार से ज्यादा लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस आयोजन में भारत के दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने– एक दुनिया का सबसे बड़ा योग एकसाथ करने का जिसमें 35 हजार 985 लोगों ने एकसाथ किया। दूसरा 84 देशों के नेताओं की एकसाथ भागीदारी के लिए।

2016- दुनिया के 170 देशों ने योग दिवस मनाया

दूसरे योग दिवस की थीम थी- युवाओं को जोड़ें। भारत में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 का मुख्य आयोजन चंडीगढ़ में हुआ, जिसमें करीब 35 हजार लोग शामिल हुए। इस आयोजन का नेतृत्व भी पीएम मोदी ने ही किया था। इस योग दिवस में 170 देशों ने हिस्सा लिया। आयुष मंत्रालय ने चंडीगढ़ में हुए मेन इवेंट के लिए करीब 7 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

2017- लखनऊ में 55 हजार ने PM के साथ किया योग

तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- स्वास्थ्य के लिए योग। मुख्य आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 55 हजार लोगों के साथ योग किया। इसी साल योग दिवस से 2 दिन पहले 8387 बच्चों ने मैसुरू में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सबसे लंबी योग चेन बनाई थी।

2018- पहली बार मुस्लिम देश सऊदी अरब शामिल हुआ

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम शांति के लिए योग थी। योग दिवस 2018 का मेन इवेंट उत्तराखंड में हुआ। राजधानी देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। खास बात यह थी कि इसमें सऊदी अरब भी शामिल हुआ।

2019- क्लाइमेट एक्शन के लिए योग थीम के साथ मना 5वां योग दिवस

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- योगा फॉर क्लाइमेट एक्शन। मेन इवेंट झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ 40 हजार लोगों ने योग आसन का प्रदर्शन किया।

2020- कोरोना महामारी के चलते थीम रखी- योगा एट होम

छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वर्चुअली मनाया गया। इसकी थीम थी- योगा फॉर हेल्थ- योगा एट होम। PM मोदी ने 15 मिनट की स्पीच के जरिए कोरोना वायरस से लड़ने में योग की भूमिका बताई थी। लोगों ने अपने-अपने घरों पर योग करते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

2021- लगातार दूसरे साल वर्चुअली मनाया गया योग दिवस

सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी वर्चुअली ही मनाया गया। कोरोना वायरस सेकंड वेव के चलते इस योग दिवस की सेंट्रल थीम ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’ रखी गई। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी 3000 से ज्यादा लोगों ने सोशल डिस्टैंसिंग के जरिए योग आसन किए।

2022- धरोहरों पर हुआ योग दिवस का सेलिब्रेशन

दो साल बाद लोगों ने घरों बाहर आठवां योग दिवस देश की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर मनाया। थीम रखी गई मानवता के लिए योग। पीएम मोदी ने मैसूर में हुए मुख्य इवेंट में हिस्सा लिया। अलग-अलग देशों में वहां के लोकल टाइम के मुताबिक सूर्योदय के दौरान ही योग दिवस की शुरुआत हुई।

पिछले साल गुजरात में बना था वर्ल्ड रिकॉर्ड

गुजरात के सूरत में 2023 में योग दिवस पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। राज्य में 72 हजार लोकेशन पर लगभग 1.25 करोड़ लोगों ने योग किया। अकेले सूरत में एक लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी के साथ विश्व रिकॉर्ड बना था।

इससे पहले यह रिकॉर्ड 2018 में बना था, जब राजस्थान के कोटा में पतंजलि योगपीठ में हुए एक सेशन में 1 लाख 984 लोग शामिल हुए थे।

2023 में पहली बार योग दिवस पर देश से बाहर गए PM

नौंवे योग दिवस की थीम थी- वसुधैव कुटुम्बकम। पहली बार पीएम मोदी देश से बाहर योग दिवस मनाने न्यूयॉर्क गए। यहां 180 देशों के लोगों ने उनके साथ UN हेडक्वॉर्टर कैम्पस में योग आसन किए।

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB News UpdateDelhi NewsJbp NewsPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article राजघाट और अनशन स्थल से लौटने के बाद तिहाड़ जेल जाएंगी सुनीता केजरीवाल
Next Article सूर्य नमस्कार के आगे पूरी दुनिया हुई नतमस्तक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

करवा चौथ 2026 आज, जानें चांद निकलने की शुभ घड़ी!
Religion 29/10/2026
अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के होश उड़े, पस्त पड़े गेंदबाज
Sport 27/10/2026
आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?