By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कड़ाके की ठंड में आस्था का सैलाब उमड़ा, महाकुंभ के अमृत स्नान में सवा करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > कड़ाके की ठंड में आस्था का सैलाब उमड़ा, महाकुंभ के अमृत स्नान में सवा करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी
NationalReligionUttar Pradesh

कड़ाके की ठंड में आस्था का सैलाब उमड़ा, महाकुंभ के अमृत स्नान में सवा करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी

DB News
Last updated: 20/09/2025 10:56 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुरू हो गया है.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुरू हो गया है.. ‘अमृत स्नान’ के लिए इन अखाड़ो के द्वारा निकाला जा रहा जुलूसउदासीन संप्रदाय के तीनों अखाड़े शाम तक लौटेंगे वापस

Maha kumbh 2025 : पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के सफल समापन के बाद प्रयागराज महाकुंभ का सोमवार से आगाज हो चुका है. आज मंगलवार को ‘शाही स्नान’ पर्व भी शुरू हैं, जिसे इस साल सरकार ने ‘अमृत स्नान’ का नाम दिया है. महाकुंभ में मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को पहला अमृत स्नान के समय कड़ाके की ठंड है. इसके बावजूद यहां आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है. कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है. चारों ओर आध्यात्मिकता का प्रकाश और धर्म की गूंज है. त्रिवेणी में अमृत स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बलों के जवान अलर्ट हैं. इसके साथ ही प्रशासन ने स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधाजनक महाकुम्भ के लिये सतर्क है.

. ‘अमृत स्नान’ के लिए इन अखाड़ो के द्वारा निकाला जा रहा जुलूस

अमृत स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति से शुरू हो गया है. सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा अमृत स्नान के लिए निकले. इन अखाड़ों ने सुबह 5:15 बजे शिविर से प्रस्थान किया और 6:15 बजे घाट पहुंचे. इसके बाद श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा और श्री पंचायती अखाड़ा आनंद के द्वारा जुलूस निकाला गया और अमृत स्नान किया. तीसरे स्थान पर तीन संन्यासी अखाड़े अमृत स्नान किया, जिनमें श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा शामिल हैं. तीनों बैरागी अखाड़ों में सबसे पहले अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा, अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा, अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा दोपहर 1 बजे तक अमृत स्नान कर लेंगे.

उदासीन संप्रदाय के तीनों अखाड़े शाम तक लौटेंगे वापस

बाकी तीन अखाड़े उदासीन संप्रदाय से जुड़े हैं. इसमें उदासीन श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा अपने शिविर से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगा और 1:15 बजे घाट पर पहुंचेगा. यह अखाड़ा 55 मिनट स्नान करने के बाद दोपहर 2:10 बजे घाट से निकलकर 3:10 बजे शिविर में पहुंचेगा. श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण दोपहर 1:20 बजे शिविर से निकलकर 2:20 बजे घाट पर पहुंचेगा. यहां एक घंटे स्नान करने के बाद 3:20 बजे घाट से निकलेगा और शाम 4:20 बजे शिविर में पहुंचेगा.

सबसे आखिर में श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा अमृत स्नान करेगा. यह अखाड़ा 2:40 बजे शिविर से निकलेगा और 3:40 बजे घाट पर पहुंचेगा. करीब 40 मिनट स्नान करने के बाद अखाड़ा 4:20 बजे घाट से निकलेगा और शाम 5:20 बजे शिविर में वापस लौटेगा. उल्लेखनीय है कि बसंत पंचमी पर भी यही व्यवस्था बनी रहेगी.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMaha kumbh 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article खुले में मांस विक्रय पर पाबंदी के बाद अब MP में शराबबंदी!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?