By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: खुले में मांस विक्रय पर पाबंदी के बाद अब MP में शराबबंदी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > खुले में मांस विक्रय पर पाबंदी के बाद अब MP में शराबबंदी!
Madhya Pradesh

खुले में मांस विक्रय पर पाबंदी के बाद अब MP में शराबबंदी!

DB News
Last updated: 12/04/2026 11:38 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के दौरे पर दावा किया कि धार्मिक नगरियों में शराबबंदी का फैसला लिया जाएगा.

Source : DB News Update

Contents
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के दौरे पर दावा किया कि धार्मिक नगरियों में शराबबंदी का फैसला लिया जाएगा.धार्मिक नगर की सीमा के बाहर शराब की दुकानें रखेंइन एमपी के धार्मिक शहरों में हो सकती है पाबंदीजानिए शराब बेचने और बार-क्लब में पीने की टाइमिंग37 प्रतिशत बढ़ी दुकानेंधार्मिक स्थलों के आस-पास मांस पर प्रतिबंधउज्जैन के काल भैरव की पारंपरा पर नहीं पड़ेगा असर

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

MP Liquor Ban: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी के आसपास खुले में मांस विक्रय पर पाबंदी है. इसका पालन कराने के लिए सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है. इसके बाद अब जल्द ही शराबबंदी का फैसला लिया जा सकता है. साधु, संतों और लोगों के सुझाव मिलने के बाद सरकार आगामी फाइनेंशियल ईयर से धार्मिक नगरियों में शराबबंदी लागू कर सकती है.

उज्जैन दौरे पर निकले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार (13 जनवरी) को कहा कि बजट सत्र का एक तरह से किनारा आ गया है. ऐसे में हमारी सरकार विचार कर रही है कि हमारे धार्मिक नगरों पर हम अपनी नीति में संशोधन करें. धार्मिक नगरों से शराबबंदी की तरफ बढ़ें, कई साधु संत ने, कई लोगों ने सुझाव दिए हैं.

धार्मिक नगर की सीमा के बाहर शराब की दुकानें रखें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहन यादव ने कहा, ”हमारी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. हम हर हालत में अपने धार्मिक नगरों पर उनकी सीमा के बाहर शराब की दुकानें रखें. सीमा में आबकारी दुकान बंद करवाएं, ताकि धार्मिक वातावरण को लेकर जो सब लोगों की शिकायत आती है, उसी दिशा में हम लोग ठोस काम कर पाएं. हम गंभीर हैं और बहुत जल्दी इस बारे में कोई निर्णय करेंगे.”

इन एमपी के धार्मिक शहरों में हो सकती है पाबंदी

नर्मदा नदी से सटे हुए इलाकों में पहले ही शराबबंदी लागू है, सरकार शराबबंदी का निर्णय लेती है तो मध्य प्रदेश के धार्मिक शहर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर, ओरछा, दतिया में पीतांबरा पीठ, मैहर में माता शारदा मंदिर जैसे प्रसिद्ध स्थानों पर शराबबंदी लागू की जा सकती है.

जानिए शराब बेचने और बार-क्लब में पीने की टाइमिंग

दुकान पर शराब बिक्री का समय सुबह 9:30 बजे से रात 11:30 बजे तक रहेगा. रेस्तरां, पर्यटन, होटल, रिसॉर्ट, बार और क्लब में सुबह दसे बजे से शराब की बिक्री शुरू होगी और रात साढ़े 11 बजे तक चालू रहेगी. वहीं, बार-रेस्तरां और क्लब (Bar Club Liquor Consuming Timing) में 12 बजे तक शराब पी सकते हैं. लाइसेंस धारक बार-क्लब या रेस्तरां अतिरिक्त शुल्क देकर शराब बेचने और पीने की समयावधि बढ़वा सकते हैं.

37 प्रतिशत बढ़ी दुकानें

मध्य प्रदेश में 20 वर्ष में 37 प्रतिशत शराब की दुकानें बढ़ चुकी हैं. रेस्तरां और बार में भी जगह (स्पेस या टेबल-कुर्सी) बढ़ाने के लिए भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा. इसके साथ ही ई गारंटी के तहत बैंक खातों में साइबर ट्रेजरी में चालान जमा होगा.

धार्मिक स्थलों के आस-पास मांस पर प्रतिबंध

ज्ञात हो कि मोहन यादव ने नर्मदा नदी के किनारे स्थित शहरों और धार्मिक स्थलों के आसपास मांस और शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। साथ ही कहा था कि अनूपपुर जिले के अमरकंटक को पर्यावरण संरक्षण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नर्मदा नदी के किनारे बसे धार्मिक शहरों और स्थानों में मांस और शराब का सेवन न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उज्जैन के काल भैरव की पारंपरा पर नहीं पड़ेगा असर

हालांकि, समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, उज्जैन में काल भैरव देवता को शराब चढ़ाने की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा पर इस व्यापक प्रतिबंध का कोई असर नहीं पड़ेगा, जो स्थानीय रीति-रिवाजों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। काल भैरव मंदिर के बाहर भक्तों को शराब चढ़ाने वाले विक्रेता व्यापक प्रतिबंध के बावजूद ऐसा करना जारी रखेंगे। यह सदियों पुराना अनुष्ठान, जिसमें भक्त देवता को शराब की बोतलें अर्पित करते हैं, पीढ़ियों से शहर की आध्यात्मिक पहचान का अभिन्न अंग रहा है।

2015 में, राज्य सरकार ने मंदिर के पास आधिकारिक शराब काउंटर स्थापित किए थे ताकि कीमतों को नियंत्रित किया जा सके और श्रद्धालुओं को बिना लाइसेंस वाले विक्रेताओं से बचाया जा सके। ये काउंटर, जो धार्मिक अनुष्ठानों के लिए देसी और आयातित दोनों प्रकार की शराब बेचते थे, अब संचालित नहीं होंगे क्योंकि वे नए प्रतिबंध की नगरपालिका सीमा के अंतर्गत आते हैं।

“मंदिर प्रबंधन समिति अब देवता की पूजा के लिए शराब की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी,” आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने IANS को बताया। “पीढ़ियों से भक्त भगवान काल भैरव को शराब का भोग लगाकर उनका सम्मान करते आए हैं, और यह परंपरा जारी रहेगी।”

उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारी ने यह भी कहा, “यह प्रतिबंध पवित्र शहरों की पवित्रता को संरक्षित करने के साथ-साथ परंपराओं को फलने-फूलने देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP Liquor Ban
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कड़ाके की ठंड में आस्था का सैलाब उमड़ा, महाकुंभ के अमृत स्नान में सवा करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी
Next Article MP के IPS और IAS की अमीरी जानने सरकार ने मांगा प्रॉपर्टी का पूरा ब्योरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?