India Champions Trophy को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बनी अहम बैठक, कुछ खिलाड़ियों को लेकर कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर में बहस की चर्चा
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
Team India For Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी टीम सिलेक्ट करने से पहले कोच और कप्तान के बीच बहन होने की चर्चा सामने आ रही है. उसके बाद ही टीम इंडिया का एलान किया गया है. मीडिया रिपोर्ट में इस बात को लेकर बाजार गर्म है कि रोहित शर्मा और गौतम गंभीर जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चयन कर रहे थे, उस दौरान गर्मागर्मी हुई और घंटो बैठक में मंथन होता रहा, उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी टीम का एलान किया गया.
हार्दिक पाड्ण्या को उपकप्तान बनाए जाने की चर्चा
मीडिया में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि शनिवार को बीसीसीआई के मुंबई दफ्तर में टीम के एलान से पहले लंबी मीटिंग की थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोच गौतम गंभीर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में उपकप्तान बनाना चाहते थे, लेकिन रोहित और अगरकर गिल को लेकर अड़ गए. इसके अलावा गंभीर विकेटकीपर के तौर पर टीम में संजू सैमसन को लेना चाहते थे, लेकिन इस पर भी कप्तान और चीफ सेलेक्टर की राय अलग थी. रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ऋषभ पंत के पक्ष में थे तो गंभीर पिछले साल तीन टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले संजू सैमसन को लेना चाहते थे. इस पर भी तगड़ी बहस हुई.
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन– रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी.

