By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: Asia Cup के लिए चुनी गई भारतीय टीम, जानें कौन-कौन है शामिल?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > Asia Cup के लिए चुनी गई भारतीय टीम, जानें कौन-कौन है शामिल?
Sport

Asia Cup के लिए चुनी गई भारतीय टीम, जानें कौन-कौन है शामिल?

DB News
Last updated: 11/09/2026 10:51 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

एशिया कप 2025 के स्क्वाड में चुने गए खिलाड़ी ICC रैंकिंग्स में किस स्थान पर हैं. सीनियर खिलाड़ियों को लीड करते दिखेंगे कप्तान

 

Contents
एशिया कप 2025 के स्क्वाड में चुने गए खिलाड़ी ICC रैंकिंग्स में किस स्थान पर हैं. सीनियर खिलाड़ियों को लीड करते दिखेंगे कप्तानटॉप-10 में 6 भारतीयएशिया कप का भारतीय स्क्वाडएशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणाश्रेयस अय्यर भारत के नए T20 कप्तानभारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 2026 पूरी टीम देखें

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

India Asia Cup Squad Players List: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलना है. जिस ग्रुप में भारत है, उसमें पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान को रखा गया है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का एलान (India Squad For Asia Cup 2025) हो चुका है. सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी भारतीय टीम को लीड करते दिखेंगे.

टॉप-10 में 6 भारतीय

टी20 की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग, सभी को मिलाकर देखा जाए तो टॉप-10 में कुल 6 भारतीय हैं. अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं और दूसरे स्थान पर भारत के ही तिलक वर्मा हैं. उनके अलावा बल्लेबाजी में कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे नंबर हैं. वहीं गेंदबाजों में भारत के टॉप बॉलर वरुण चक्रवर्ती हैं, जो चौथे स्थान पर विराजमान हैं. एशिया कप के स्क्वाड में से अर्शदीप सिंह रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं. टी20 में हार्दिक पांड्या दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं. उनके अलावा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग के टॉप-10 में कोई दूसरा भारतीय नहीं है.

एशिया कप का भारतीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियाई खेल 2026 का आयोजन होना है. पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी और पदक मुकाबलों के साथ 3 अक्टूबर को समाप्त होगी.

श्रेयस अय्यर को भारत का नया T20 कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे. वहीं, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है.

महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद यह मौका मिला है, जहां वह ऑरेंज कैप विजेता बनकर उभरे थे. भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा हैं.

श्रेयस अय्यर भारत के नए T20 कप्तान

श्रेयस अय्यर भारत के नए T20 कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे. अय्यर ने भारत के लिए अपना आखिरी T20 अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2023 में खेला था. एशियाई खेलों में 2026 में चौथी बार क्रिकेट को शामिल किया जाएगा. सभी मुकाबले T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त होगा.

बीसीसीआई ने शनिवार को एशियाई खेलों की टीम के अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों के लिए भारत की T20 टीमों का भी ऐलान किया.

इन तीनों टीमों में अधिकांश खिलाड़ी समान हैं, हालांकि कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं. जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं हैं.उनकी जगह मोहम्मद सिराज और प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है.

भारत अपने दौरे की शुरुआत 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से करेगा। इसके बाद भारतीय टीम 1 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेलेगी।

इस बीच, क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की लंबे समय बाद वापसी होने जा रही है। इससे भारतीय टीम के लिए एशियाई खेल 2026 और आगामी T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और भी महत्वपूर्ण हो गए हैं.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 2026 पूरी टीम देखें

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article INDIA गठबंधन के बी. सुदर्शन बनें उम्मीदवार
Next Article पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?