डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने हिंदू धर्म के प्रति अपनी आस्था दोहराते हुए कहा था कि वह जन्म से हिंदू हैं और मरते दम तक हिंदू ही रहेंगे.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
DK Shivkumar Might Join BJP: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है. भारतीय जनता पार्टी ने दावा कर दिया है कर्नाटक कांग्रेस में कई नेता एकनाथ शिंदे की भूमिका निभा सकते हैं, जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार भी शामिल है.
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसके बाद कर्नाटक विपक्ष के नेता आर अशोक का यह बयान सामने आया. महाशिवरात्रि के इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. इतना ही नहीं बीजेपी ने यह भी कहा है कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है.
कब जॉइन करेंगे भाजपा?
मीडिया रिपोर्ट इंडिया टुडे के मुताबिक, गुरुवार (27 फरवरी, 2025) को कर्नाटक में विपक्षी नेता और अशोक ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस सरकार का नेतृत्व बदल जाएगा और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जगह डीके शिवाकुमार आ जाएंगे. बड़ा दावा करते हुए आर अशोक ने कहा कि डीके शिवकुमार ने बदलाव के लिए मुहूर्त भी निकाल लिया है और वह 16 नवंबर, 2025 का है.

