By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: BJP नेता विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > BJP नेता विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल
Madhya PradeshNationalPolitics

BJP नेता विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल

DB News
Last updated: 07/10/2025 7:51 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) पर विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस ने उनपर तीखा हमला बोला है. श्रीनिवास बीवी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) पर विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस ने उनपर तीखा हमला बोला है. श्रीनिवास बीवी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.मंत्री विजय शाह ने दिया था ये विवादित बयाननेम प्लेट पर कालिख पोती!विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करे बीजेपी- जीतू पटवारी

Vijay Shah Remarks on Sofiya Qureshi: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) ने कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) पर विवादित बयान दिए जाने से बवाल मच गया है, उनकी जमकर आलोचना हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने सरकार से उनके इस्तीफे की मांग की है. इसी बीच कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय शाह की एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने लिखा, “ये घटिया नीच आदमी मध्यप्रदेश सरकार का बीजेपी मंत्री विजय शाह है, भारत की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बता रहा है. 2 शब्द इस नीचता के लिए?”

मंत्री विजय शाह ने दिया था ये विवादित बयान

विजय शाह ने बीते दिन ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने बयान में कहा था, “आतंकियों ने कपड़े उतार-उतारकर हमारे हिंदुओं को मारा था. पीएम मोदी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने के लिए उनके घर भेजा.” मंत्री ने कहा, “अब पीएम मोदी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी. देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं. उन्होंने कहा था घर में घुसकर मारूंगा, घर में घुसकर मारा.”

नेम प्लेट पर कालिख पोती!

विजय शाह के घर और उनकी नेमप्लेट पर कालिख पोतने का वीडियो एमपी कांग्रेस ने शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में कांग्रेस ने लिखा, ”BJP सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने साथियों के साथ उनके बंगले पहुंचकर नेम प्लेट पर कालिख पोती!”

विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करे बीजेपी- जीतू पटवारी

विजय शाह पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, ”बीजेपी के मंत्री विजय शाह ने पाकिस्तान की सेना को थर्रा देने वाली भारत की बेटियों के खिलाफ इतने छोटे शब्दों में बयान दिया. वह मोहन यादव की कैबिनेट के मंत्री हैं. अब मोहन यादव को स्पष्ट करना पड़ेगा कि विजय शाह के बयान से उनका मंत्रिमण्डल और बीजेपी सहमत हैं क्या? अगर नहीं, तो विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करें. सेना में रहते हुए जिन बेटियों ने अपने प्राणों को दांव पर लगाकर देश के सम्मान को बढ़ाया, उनके लिए इतने खराब शब्दों का उपयोग करना, देश का अपमान है.”

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSVijay Shah Remarks on Sofiya Qureshi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सावन कब से शुरु हो रहा है?, पहले सोमवार की नोट कर लें तारीख
Next Article मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर HC का आदेश 4 घंटे में एफआईआर दर्ज करो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?