By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आत्मनिर्भर और शहर की उन्नति की ओर बढा़ने वाला रहेगा 2026-27 वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > आत्मनिर्भर और शहर की उन्नति की ओर बढा़ने वाला रहेगा 2026-27 वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट
Madhya Pradesh

आत्मनिर्भर और शहर की उन्नति की ओर बढा़ने वाला रहेगा 2026-27 वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:22 PM
DB News
Share
5 Min Read
बजट को लेकर एमआईसी सदस्यों ने चर्चा की.
SHARE

जबलपुर नगर निगम महापौर की उपस्थिति में बजट पर चर्चा हुई और एम.आई.सी. से पारित हुआ, पिछले वर्ष से और बेहतर तथा व्यवस्थित होगा इस वर्ष का बजट : राइट टाउन में व्यवसायिक मल्टी स्टोरी का होगा निर्माण, निगम की आय में होगी भारी बढ़ोत्तरी

Source : DB News Update  

Contents
जबलपुर नगर निगम महापौर की उपस्थिति में बजट पर चर्चा हुई और एम.आई.सी. से पारित हुआ, पिछले वर्ष से और बेहतर तथा व्यवस्थित होगा इस वर्ष का बजट : राइट टाउन में व्यवसायिक मल्टी स्टोरी का होगा निर्माण, निगम की आय में होगी भारी बढ़ोत्तरीमहानगर का स्वरूप लेगा जबलपुरएमआईसी द्वारा लिए गए निर्णयइनकी रही उपस्थितिजबलपुर को नंबर-1 बनने पर लगाया  जोरकठौंदा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का भी हुआ निरीक्षणसफाई में नंबर-1 रैंकिंग लाने का लक्ष्यनगर निगम की टीम सक्रिय

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Budget Nagar Nigam Jabalpur News: मध्य प्रदेश जबलपुर शहर के अंदर शताब्दीपुरम स्थित चौक का नाम आचार्य कृष्णकांत चतुर्वेदी चौक, छोटा फुहारा से सूजीपुरा मार्ग का नाम श्री चिंतामन साहू जी मार्ग, श्री तारण-तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय परिसर के सामने पी.के. कार्नर से आस्था लैब तक के मार्ग का नाम संत तारण-तरण मार्ग एवं गढ़ा बाजार वाले मुख्य मार्ग से श्रीराम लीला मैदान की ओर जाने वाले मार्ग को श्रीरामलीला मार्ग के नाम से नामकरण नामकरण करने के प्रस्ताव को एम.आई.सी. से पारित किया गया.

महानगर का स्वरूप लेगा जबलपुर

वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित आय-व्यय बजट शहर के नागरिकों की सुविधाओं में व्यापक बढ़ोत्तरी करने एवं शहर का समग्र विकास करने तथा शहर को सुन्दर शहर बनाने की कल्पना हो साकार करने बड़ी सोच एवं विजन के साथ तैयार किया गया बजट महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की अध्यक्षता में आयोजित एम.आई.सी. बैठक में पारित किया गया. इस अवसर पर महापौर अन्नू ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पिछले वर्ष से और बेहतर एवं व्यवस्थित बजट होगा. इस बजट से बहुत शीघ्र ही शहर महानगर का स्वरूप लेगा और शहर की सुन्दरता में चारचॉंद लगेगा.

महापौर ने कहा कि नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने तथा शहर की उन्नति की ओर बढ़ाने वाला यह बजट हमारे देवतुल्य नागरिकों के लिए पिछले वर्ष के बजट से इस वर्ष बेहतर बजट कहलायेगा.

एमआईसी द्वारा लिए गए निर्णय

मेयर इन काउंसिल की बैठक में आज बजट पारित करने के साथ-साथ कई बड़े महात्वपूर्ण निर्णय लिये गए जिसमें राइट टाउन स्थित अधिग्रहित 25 हजार वर्गफुट की जमीन पर कामर्शियल मल्टीस्टोर काम्पलेक्स का निर्माण कराया जायेगा, जिससे निगम की आय में भारी बढ़ोत्तरी होगी, इसके साथ-साथ नागरिकों को आवारा श्वानों से राहत प्रदान करने 100 प्रतिशत बधियाकरण पर फोकस करने के अलावा डेली नीड्स की दुकानें खोली जायेगीं और स्थानीय शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगें. नर्मदा प्रसादम मार्केट के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं के महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने दीदी कैफे और पालनाघर की भी शीघ्र शुरूआत होगी.

इनकी रही उपस्थिति

इसके अलावा भी महापौर के द्वारा एम.आई.सी. की बैठक में महात्वपूर्ण निर्णय लिये गए. एम.आई.सी. की बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के साथ, अपर आयुक्त अरविंद शाह, विद्यानंद बाजपेयी, मनोज श्रीवास्तव के साथ विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे.

जबलपुर को नंबर-1 बनने पर लगाया  जोर

स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लक्ष्य के साथ आज सुबह से ही शहर का प्रशासन एक्शन मोड पर नजर आ रहे हैं. महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. तीन पत्ती, मालवीय चौक, गोल बाजार और रानीताल क्षेत्र पहुंचकर निरीक्षण किया.

कठौंदा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का भी हुआ निरीक्षण

कठौंदा भेजे जा रहे कचरे की वास्तविकता जानने के लिए कचरे से बन रही बिजली की प्रक्रिया का अवलोकन किया. प्लांट की कार्यक्षमता की समीक्षा की गई. कंपोस्टिंग यूनिट्स (ABC, MRM आदि), कचरा निष्पादन की गुणवत्ता की जांच, स्वच्छता मानकों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए.

सफाई में नंबर-1 रैंकिंग लाने का लक्ष्य

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी मापदंडों पर शत-प्रतिशत खरा उतरना ही प्राथमिकता है. तीनों अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की तत्परता और नागरिकों के सहयोग से जबलपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाया जाएगा. स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, कचरा इधर-उधर न फैलाएं और शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें. यही अपील आम नागरिकों से की गई.

नगर निगम की टीम सक्रिय

स्वच्छता को लेकर नगर निगम की पूरी टीम सक्रिय दिखाई पड़ रही है. सभी के मन में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मंशा है. लंबे समय से चली आ रही इस प्रक्रिया को यदि लगातार स्वच्छता के प्रति जागरूकता आती है तो निश्चित रूप से सफलता हाथ लग सकती है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CleanCityDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatejabalpurJbp NewsMP NEWSNumber1GoalPublicParticipationSwachhJabalpurSwachhSurvekshan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article “गीता भवन न केवल एक आस्था का केंद्र है, बल्कि शहर की गरिमा का प्रतीक भी है”
Next Article नवरात्रि में करें चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिरों का दर्शन, मिलेगा मनोवाच्छित फल!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?