पेशवाई और शाही स्नान को लेकर सीएम योगी ने कहा गुलामी के प्रतीक नाम हमारी परंपरा के खिलाफ है. ऐसे नाम को बदला जाना चाहिए.
BY : DB News Update
Edited By : प्रिंस अवस्थी
Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेला 2025 के लोगो का अनावरण किया. सीएम योगी ने कहा कि आज लोगों जारी हो गया है. हर प्राईम लोकेशन पर मेला का लोगों डिस्पेले करना है, हमारे पास तैयारी है. सीसीटीवी क्रियाशील दिखना चाहिये, हमारे पास समय है, कार्य व्यवस्थित तौर पर आगे जा रहा है. आपस में बेहतर समन्वय बना कर काम करना है.
गौशाला जरूर बनाएं- योगी
वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साधु-संतों के साथ सीएम योगी की बैठक हुई. इस बैठक में सीएम योगी ने कहा सनातनियों का यह सबसे बड़ा मेला है, 2025 का महाकुंभ दिव्य और भव्य हो इसके लिए सरकार ने अपनी कार्य योजना प्रारंभ कर दी है. आप अगर अयोध्या और काशी जाते हैं तो वहां नई अयोध्या और नई काशी देखने को मिलती है. सीएम योगी ने कहा कि 14 लाख गायों की हम लोग सेवा कर रहे हैं, सभी संतो से आग्रह है कि एक गौशाला जरूर बनाएं.
बदला जाना चाहिए पेशवाई और शाही स्नान के नाम
सीएम योगी ने कहा 2019 से बेहतर व्यवस्था महाकुंभ 2025 में रहेगी. इसके साथ ही पेशवाई और शाही स्नान को लेकर सीएम योगी ने कहा गुलामी के प्रतीक नाम हमारी परंपरा के खिलाफ है. ऐसे नाम को बदला जाना चाहिए, उन्होंने कहा यूपी के 700 से ज्यादा मंदिरों का सरकार पुर्नोद्धार कर रही है. वहीं उन्होंने कहा कि लेटे हुए हनुमान जी का कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है.

