By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: CM योगी हाथरस अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले, अखिलेश यादव का वार- ‘लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिला’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > CM योगी हाथरस अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले, अखिलेश यादव का वार- ‘लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिला’
NationalUttar Pradesh

CM योगी हाथरस अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले, अखिलेश यादव का वार- ‘लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिला’

DB News
Last updated: 26/11/2025 12:13 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

हाथरस में एक सत्संग कार्यक्रम के समापन के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें अभी तक 121 ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
हाथरस में एक सत्संग कार्यक्रम के समापन के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें अभी तक 121 ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.पर्याप्त इलाज नहीं मिला- अखिलेशसत्संग और आयोजनों के लिए कड़े नियम और कानून बनाए जाने की जरूरतबाबा की व्यक्तिगत आर्मी और श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की हुई- SDM रिपोर्ट

Hathras Satsang Stampede:उत्तर प्रदेश. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए, इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है और इस घटना को प्रदेश सरकार की नाकामी से जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्ष ने मरीजों को पर्याप्त इलाज की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है.

पर्याप्त इलाज नहीं मिला- अखिलेश

हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “यह बहुत दर्दनाक है. जिन परिवारों के सदस्यों की जान गई है उन्हें दुख सहने की शक्ति मिले. जो हादसा हुआ है यह सरकार की लापरवाही है. ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न हो. जब कभी भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं. इस लापरवाही से जो जानें गईं है उसकी जिम्मेदार सरकार है. कोई अगर अस्पताल पहुंच भी गया तो उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया. ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज मिल पाया. इसकी जिम्मेदार भाजपा है जो बड़े-बड़े दावे करती है कि हम विश्वगुरु बन गए हैं. क्या अर्थव्यवस्था का मतलब यह है कि किसी आपातकाल स्थिति में आप लोगों का इलाज न कर पाएं?”

सत्संग और आयोजनों के लिए कड़े नियम और कानून बनाए जाने की जरूरत

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मांग की है कि जो कल हादसा हुआ है उसको ध्यान में रखते हुए ऐसे सत्संग और आयोजनों को लेकर कड़े नियम और कानून बनाए जाने की जरूरत है.

बाबा की व्यक्तिगत आर्मी और श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की हुई- SDM रिपोर्ट

एफडीएम की रिपोर्ट में कई बड़ी बातों का खुलासा हुआ है, यह रिपोर्ट डीएम को दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दो लाख से अधिक भीड़ थी. बाबा सत्संग के बाद बाहर निकला तो पब्लिक दौड़ी थी. बाबा के चरण रज की धूल उठाने के चक्कर में भगदड़ मची थी. बाबा की व्यक्तिगत आर्मी और श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की हुई. जब लोग वहां से भागे तो दल-दल और ऊंची नीची जमीन पर फिसल कर गिरे और भगदड़ हुई.

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से कहा जन्मदिन पर उनसे मिलने न आएं…..
Next Article हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के अगले सीएम, चंपाई सोरेन देंगे इस्तीफा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?