By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कांग्रेस संविधान का शिकार करती रही, संविधान संशोधन करने का खून उसके मुंह लगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > कांग्रेस संविधान का शिकार करती रही, संविधान संशोधन करने का खून उसके मुंह लगा
Politics

कांग्रेस संविधान का शिकार करती रही, संविधान संशोधन करने का खून उसके मुंह लगा

DB News
Last updated: 22/10/2026 11:47 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

PM मोदी ने लोकसभा में 1 घंटे 49 मिनट की स्पीच दी, इस दौरान उन्होंने कहा कि नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक सभी ने संविधान का दुरुपयोग किया

Source : MEDIA

Contents
PM मोदी ने लोकसभा में 1 घंटे 49 मिनट की स्पीच दी, इस दौरान उन्होंने कहा कि नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक सभी ने संविधान का दुरुपयोग कियानेहरू-इंदिरा पर भी बोलेमोदी सरकार युवाओं-किसानों का अंगूठा काट रही- राहुलकांग्रेस ने तो सिखों के गले काटे – अनुराग1951 में बिना चुनी सरकार ने बदला संविधान : मोदीसंविधान की भावना को बलि चढ़ा दिया : PMकांग्रेसी प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण का विरोध किया : PM मोदी

By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी

Parliament Session: पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस को संविधान का शिकार करने वाली पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन करने का ऐसा खून कांग्रेस के मुंह लग गया कि वह समय-समय पर संविधान का शिकार करती रही. संविधान की आत्मा को लहूलुहान करती रही. करीब 6 दशक में 75 बार संविधान बदला गया.

पीएम मोदी ने कहा, “कुछ लोगों ने विफलताओं का दुख प्रकट किया. मैं देश की जनता को नमन करता हूं कि वे पूरी ताकत के साथ देश की संविधान के साथ खड़े हैं. कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ 55 साल एक ही परिवार ने राज किया.”

नेहरू-इंदिरा पर भी बोले

PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू से लेकर इंदिरा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी. इसमें उन्होंने कहा कि अगर संविधान हमारे रास्ते के बीच आ जाए तो हर हाल में संविधान में परिवर्तन करना चाहिए.. उस समय डॉ. राजेंद्र प्रसाद, आचार्य कृपलानी और जेपी जैसे महान लोगों ने इसे गलत बताया. लेकिन पंडित जी ने किसी की बात नहीं सुनी.

PM मोदी ने आगे कहा – इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश में इमरजेंसी लगा दी. इस दौरान लोगों के अधिकार छीने. हजारों लोगों को जेल में डाला. न्यायपालिका का गला घोंटा और अखबारों की स्वतंत्रता पर ताले लगा दिए. ये पाप 1971 में इंदिरा गांधी ने किया था.

मोदी सरकार युवाओं-किसानों का अंगूठा काट रही- राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी लोकसभा में 25 मिनट तक स्पीच दी. उन्होंने सावरकर और एकलव्य-द्रोणाचार्य की कहानी सुनाते हुए भाजपा सरकार पर युवाओं का अंगूठा काटने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा- ‘जैसे एकलव्य का अंगूठा काटकर द्रोणाचार्य ने उनका हुनर ले लिया था. उसी तरह भाजपा सरकार अग्निवीर से युवाओं का अंगूठा काट रही है. अडाणी को सारे कारोबार, इंडस्ट्री, पोर्ट, एयरपोर्ट देकर किसानों और युवाओं का गला काटा जा रहा है.’

कांग्रेस ने तो सिखों के गले काटे – अनुराग

राहुल के बयान पर युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया. उन्होंने कहा- आप अंगूठा काटने की बात कर रहे हैं. आपकी सरकार में तो सिखों के गले काटे गए, आपको देश से माफी मांगनी चाहिए.

1951 में बिना चुनी सरकार ने बदला संविधान : मोदी

इससे पहले पीएम मोदी कांग्रेस पर आरोप लगा चुके हैं कि 1951 में चुनी हुई सरकार नहीं थी, तब भी ऑर्डिनेंस लाकर संविधान बदला गया. अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला किया गया. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह में खून लग गया है, वह संविधान का शिकार करती रही है. उन्‍होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश में इमरजेंसी लगाई गई. आपातकाल में न्यायपालिका का गला घोंट दिया गया और हजारों लोगों को जेल भेजा गया.

संविधान की भावना को बलि चढ़ा दिया : PM

PM मोदी ने शाहबानो केस का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला को उसका हक दिया था. शाहबानो केस में संविधान की भावना को बलि चढ़ा दिया. राजीव गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया.
इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि अगली पीढ़ी भी इसी में लगी है. सरकार का मुखिया कैबिनेट नोट बनाता है तो उसे परिवार की अगली पीढ़ी ने फाड़ दिया.

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने निरंतर संविधान की अवमानना की. संविधान के महत्व को कम किया. कांग्रेस का इतिहास इसके अनेक उदाहरणों से भरा पड़ा है.

कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण का विरोध किया : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण का घोर विरोध किया है. इतिहास कह रहा है कि आरक्षण के विरोध में लंबी-लंबी चिट्ठियां स्वयं नेहरू जी ने लिखी है. मुख्यमंत्रियों को लिखी है. इतना ही नहीं सदन में आरक्षण के खिलाफ लंबे-लंबे भाषण इन लोगों ने किए हैं. बाबा साहेब अंबेडकर समता के लिए और भारत में संतुलित विकास के लिए आरक्षण को लेकर आए… लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) इनके खिलाफ झंडा ऊंचा किया हुआ था. दशकों तक मंडल कमीशन की रिपोर्ट को डिब्बे में डाल दिया था. जब कांग्रेस को देश ने हटाया, जब कांग्रेस गई… तब जाकर ओबीसी को आरक्षण मिला… ये कांग्रेस का पाप है”

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp NewsParliament SessionPMModiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article आज कार्यक्षेत्र में आपको कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article पांच साल में रोड एक्सीडेंट में 7.77 लाख मौतें, UP सबसे आगे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?