दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है. साथ ही प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Delhi CM Name Announcement : दिल्ली में बीजेपी ने मुख्यमंत्री का अंतत: ऐलान कर दिया है. दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता चौथी सीएम होंगी. बता दें कि रेखा गुप्ता विधायक दल की नेता चुनी गई हैं. अब वरिष्ठ नेता उप-राज्यपाल से मिलने जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. इस बीच रामलीला मैदान में भव्य शपथ समारोह के लिए तैयारी चल रही है.
50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना
पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है. विधायक दल की बैठक संपन्न कराने के लिए बीजेपी ने रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था
नई सीएम के पास इतनी है संपत्ति
भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाते ही उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा गर्म हो गई है. वह पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं. उनके पास करीब पांच करोड़ की प्रॉपर्टी है.
दिल्ली विधानसभा 2025 चुनाव के दौरान दायर हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 5.3 करोड़ रुपये है. उनकी इनकम का सोर्स एक वकील के रूप में उनका पेशा और राजनीतिक करियर है. रेखा गुप्ता के पास 1,48,000 नकद रुपये हैं और उनके बैंक खाते में 22 लाख 42 हजार 242 रुपये जमा हैं. इसके अलावा उनके पास कई कंपनियों में शेयर भी हैं.
पूर्व CM ने रेखा गुप्ता का नाम ऐलान होते ही बोलीं
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए बीजेपी कोई भी मदद चाहिए हो तो आप का उन्हें हमेशा समर्थन मिलेगा. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन रही हैं ये बहुत अच्छी बात है.

