By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: फांसी के फंदे पर झूलते मिले एक ही परिवार के 5 लोग, मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल, सनसनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > फांसी के फंदे पर झूलते मिले एक ही परिवार के 5 लोग, मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल, सनसनी
Madhya Pradesh

फांसी के फंदे पर झूलते मिले एक ही परिवार के 5 लोग, मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल, सनसनी

DB News
Last updated: 29/10/2026 10:53 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है। राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं।

Source : MEDIA

Contents
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है। राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं।पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांचमृतकों में 3 बच्चे भी शामिलपरिजनों को हत्या का शकमृतक के पिता पर हुआ था मामला

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP News: अलिराजपुर : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर में फंदे पर लटके पाए गए हैं। घटना के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

पुलिस हर एंगल से कर रही मामले की जांच

घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। इसके साथ ही घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है।

मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल

जानकारी के अनुसार गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों ने हत्या कर शवों को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है। आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंह किसान थे। सोमवार सुबह राकेश सहित पूरे परिवार के शव फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साफ हो जाएगा कि यह हत्या है या खुदकुशी।

परिजनों को हत्या का शक

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब स्वजन उनके घर पहुंचे तो पांचों के शव फंदे पर लटके मिले। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह का कहना है कि यह परिवार खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकता है, यह हत्या है। पुलिस को इसकी जल्द जांच करना चाहिए।

मृतक के पिता पर हुआ था मामला

बता दें कि मृतक के पिता पर लगभग डेढ़ माह पहले धारदार हथियार से वार किया गया था। पुराने घटनाक्रम को देखते हुए यह हत्या भी हो सकती है। पूरे घटनाक्रम की जांच करने के लिए इंदौर से एफएसएल की टीम आ पहुंच रही है। मृतक के घर को चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा है और दरवाजा बंद है। अंदर किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि 1 जुलाई 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में भी इसी तरह की घटना हुई थी।

You Might Also Like

जबलपुर शहपुरा ब्रिज की बाधा दूर करने भोपाल-दिल्ली के अधिकारियों से संपर्क करो

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी

नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पीएम ने कहा हिंदू को हिंसक समाज कहना गलत
Next Article योगिनी एकादशी पर आज इन्हें मिलेगी विष्णुजी की कृपा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तुलसी विवाह के साथ शुरु होंगे मांगलिक कार्य, जानें… कब योग निद्रा से जागेंगे श्रीहरि
Religion 30/10/2026
करवा चौथ 2026 आज, जानें चांद निकलने की शुभ घड़ी!
Religion 29/10/2026
अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के होश उड़े, पस्त पड़े गेंदबाज
Sport 27/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?