By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 10 विकेट से जीता भारत, फिर भी फैंस कह रहे ‘इतना सेल्फिश खिलाड़ी…’,
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > 10 विकेट से जीता भारत, फिर भी फैंस कह रहे ‘इतना सेल्फिश खिलाड़ी…’,
Sport

10 विकेट से जीता भारत, फिर भी फैंस कह रहे ‘इतना सेल्फिश खिलाड़ी…’,

DB News
Last updated: 30/09/2026 12:05 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 3-1 की बढ़त ले ली है. चौथा मैच भारत ने 10 विकेट से जीता. इसके बावजूद शुभमन गिल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए.

Source : MEDIA

Contents
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 3-1 की बढ़त ले ली है. चौथा मैच भारत ने 10 विकेट से जीता. इसके बावजूद शुभमन गिल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए.यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की पारीसोशल मीडिया यूजर्स क्यों कहने लगे सेल्फिश?टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसलाजिम्बाब्वे ने भारत को 153 रन का टारगेट दियादोनों टीमों की प्लेइंग-11

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Fans Calling Shubman Gill as Selfish: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 13 जुलाई को खेला गया. इसे भारत ने 10 विकेट से जीता. इस जीत के बाद भारत सीरीज में 3-1 से आगे चल रहा है. जीत के बाद भी कप्तान शुभमन गिल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. दरअसल, चौथे मैच में यशस्वी जायसवाल शतक बनाने से चूक गए, जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने शुभमन गिल को जमकर खरी-खोटी सुनाई. साथ ही कई मजेदार मीम्स भी शेयर किए गए. भारत ने कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया. टीम एक बदलाव किया गया है. आवेश खान की जगह तुषार देशपांडे को मौका मिला है. जिम्बाब्वे के प्लेइंग-11 में भी एक बदलाव हुआ है. वेलिंगटन मसाकाद्जा की जगह फराज अकरम को शामिल किया गया है.

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की पारी

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की अटूट साझेदारी ने भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई. इस मैच में दोनों ने अपने दम पर 15.2 ओवर में 156 रन बनाकर मैच जिताया. यशस्वी जायसवाल ने 175.47 की स्ट्राइक रेट से 53 गेंदों पर 93 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके अलावा शुभमन गिल ने 148.72 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

सोशल मीडिया यूजर्स क्यों कहने लगे सेल्फिश?

जब भारत को जीत के लिए सिर्फ 23 रन चाहिए थे और यशस्वी जायसवाल 83 रन थे. ऐसे में हर कोई चाहता था कि युवा बल्लेबाज शतक पूरा करे. लेकिन तभी शुभमन गिल ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया और टीम को जल्दी जीत दिला दी. इससे जायसवाल अपने शतक से चूक गए.

फैंस ने इस घटना की तुलना हार्दिक पंड्या से की, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल तिलक वर्मा को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया था. सोशल मीडिया पर लोग गिल की आलोचना कर रहे हैं और उनकी खेल भावना पर सवाल उठा रहे हैं. इसके साथ फनी मीम्स भी शेयर कर रहे हैं.

टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला

भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया. जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए. जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए टारगेट हासिल कर लिया. भारत की ओर से ओपनर्स के बीच नाबाद 156 रन की साझेदरी हुई. यशस्वी जायसवाल ने 53 बॉल पर नाबाद 93 और शुभमन गिल ने 39 बॉल पर 58 रन बनाए. इससे पहले, जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. उनके अलावा तदिवनाशे मरुमानी 32 और वेसले मधवरे ने 25 रन का योगदान दिया. जिम्बाब्वे के ओपनर्स तदिवनाशे मरुमानी (32) और वेसले मधवरे (25) के बीच 63 रन की साझेदारी हुई.

भारत की ओर से खलील अहमद ने दो विकेट झटके। शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे और वॉशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला. जोनाथन कैंपबेल को रवि बिश्नोई ने अपनी ही बॉल पर डायरेक्ट हिट पर रन आउट किया.

जिम्बाब्वे ने भारत को 153 रन का टारगेट दिया

जिम्बाब्वे ने भारत को 153 रन का टारगेट दिया है. जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. उनके अलावा तदिवनाशे मरुमानी 32 और वेसले मधवरे ने 25 रन का योगदान दिया. जिम्बाब्वे के ओपनर्स तदिवनाशे मरुमानी (32) और वेसले मधवरे (25) के बीच 63 रन की साझेदारी हुई. भारत की ओर से खलील अहमद ने दो विकेट झटके. शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे और वॉशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला. जोनाथन कैंपबेल को रवि बिश्नोई ने अपनी ही बॉल पर डायरेक्ट हिट पर रन आउट किया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई,तुषार देशपांडे और खलील अहमद.

जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मरुमानी, वेसले मधवरे, ब्रायन बेनेट, डायन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांदे (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी और तेंदाई चतारा.

You Might Also Like

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

TAGGED:Bharat&zimDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateMaichSport
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पूजा के बाद उतारी गई पूजन सामग्री का क्या करें? जानें….
Next Article ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले पर पीएम मोदी ने जताया दु:ख
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?