By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पहली बार इतना छोटा स्कोर बनाकर जीता भारत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > पहली बार इतना छोटा स्कोर बनाकर जीता भारत
Sport

पहली बार इतना छोटा स्कोर बनाकर जीता भारत

DB News
Last updated: 10/10/2026 10:51 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट रायवलरी में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में आठवीं बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थीं।

Source : MEDIA

Contents
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट रायवलरी में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में आठवीं बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थीं।पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखाऋषभ पंत ने खेली शानदार पारीबिना बड़ी पारी खेले पवेलियन लौट गए अक्षरहार्दिक पांड्या ने अर्शदीप सिंह के साथ एक छोटी-सी साझेदारीअच्छी साझेदारी निभाईयुवा बल्लेबाज उस्मान खान के साथ एक अच्छी साझेदारीधीमी पारी पाकिस्तानी टीम के कोई काम नहीं आई

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

T20WorldCup-2024: न्यूयॉर्क। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्ट इंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जा रहा है। इस मेगा इवेंट में क्रिकेट का सबसे बड़े मुकाबला आज खेला गया। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट रायवलरी में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में आठवीं बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थीं। न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई क्रिकेट वर्ल्ड की इस सबसे बड़ी रायवलरी में भारतीय टीम ने एक बार फिर बाजी मारी। इस लो-स्कोरिंग महामुकाबले में भारतीय टीम ने 6 रनों से पाकिस्तान को करारी मात दी।

पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखा

इसके साथ ही भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखा। यह इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर आठ मैचों में सातवीं जीत है। भारतीय टीम की इस धमाकेदार जीत में ऋषभ पंत (42 रन) के बाद जसप्रीत बुमराह (3 विकेट) ने अहम भूमिका निभाई। जबकि पाकिस्तानी टीम के लिए नसीम शाह (3 विकेट) और हारिस रऊफ (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी बेकार गई।

ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी

मुश्किल परिस्थितियों में ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी इस महामुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। विराट कोहली (4 रन) और रोहित शर्मा (13 रन) की अनुभवी ओपनिंग जोड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गई। इस दोहरे झटके के बाद ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की जोड़ी ने पावरप्ले ओवरों का फायदा उठाते हुए टीम के स्कोर को पचास रनों के पार पहुंचाया।

बिना बड़ी पारी खेले पवेलियन लौट गए अक्षर

लेकिन अक्षर पटेल (20 रन) सेट होने के बाद बिना बड़ी पारी खेले पवेलियन लौट गए। हालांकि, ऋषभ पंत ने अपनी पारी जारी रखते हुए सूर्यकुमार यादव के साथ शानदार साझेदारी निभाकर टीम के स्कोर को सौ रनों के करीब पहुंचाया। लेकिन सूर्यकुमार यादव (7 रन) भी बिना बड़ी पारी खेले आउट हो गए। जबकि शिवम दुबे (3 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके। इस दोहरे झटके के बाद सेट बल्लेबाज ऋषभ पंत (42 रन) भी आउट हो गए। जबकि रवींद्र जडेजा (0 रन) पहली ही गेंद पर चलते बने।

हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप सिंह के साथ एक छोटी-सी साझेदारी

सभी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप सिंह के साथ एक छोटी-सी साझेदारी निभाकर टीम के स्कोर को सौ रनों के पार पहुंचाया। लेकिन हार्दिक पांड्या (7 रन) के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय टीम की पारी 19 ओवरों में ही महज 119 रनों पर सिमट गई।

अच्छी साझेदारी निभाई

पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट और मोहम्मद आमिर ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह समेत सभी गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआती चार ओवरों में अच्छी साझेदारी निभाई। लेकिन कप्तान बाबर आजम (13 रन) सेट होने के बाद सस्ते में पवेलियन लौट गए।

युवा बल्लेबाज उस्मान खान के साथ एक अच्छी साझेदारी

हालांकि, मोहम्मद रिजवान ने युवा बल्लेबाज उस्मान खान के साथ एक अच्छी साझेदारी निभाकर पाकिस्तानी टीम के स्कोर को पचास रनों के पार पहुंचाया। लेकिन उस्मान खान (13 रन) भी सेट होने के बाद पवेलियन लौट गए। जबकि फखर जमान (13 रन) भी कुछ अच्छे शॉर्ट्स खेलने के बाद चलते बने। इस दोहरे झटके के बाद सेट बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (31 रन) आउट हो गए। उनके आउट होते ही मुकाबले का रूख बदल गया। इसके बाद शादाब खान (4 रन) और इफ्तिखार अहमद (5 रन) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इस दौरान इमाद वसीम (15 रन) कुछ समय तक मैदान पर टिके जरूर रहे।

धीमी पारी पाकिस्तानी टीम के कोई काम नहीं आई

लेकिन उनकी धीमी पारी पाकिस्तानी टीम के कोई काम नहीं आई। अंत में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर महज 113 रन ही बना सकी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट हासिल किए।

You Might Also Like

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article एनडीए गठबंधन सरकार में 24 प्रदेशों से 72 मंत्री
Next Article ग्रामीण, शहरी क्षेत्र में 3 करोड़ घर बनेंगे, मोदी का ऐलान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?