By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अमृत 2.0 परियोजना से जबलपुर के 75 हजार परिवारों को मिलेगा भरपूर पानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > अमृत 2.0 परियोजना से जबलपुर के 75 हजार परिवारों को मिलेगा भरपूर पानी
Madhya Pradesh

अमृत 2.0 परियोजना से जबलपुर के 75 हजार परिवारों को मिलेगा भरपूर पानी

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:07 AM
DB News
Share
6 Min Read
मध्य प्रदेश जबलपुर में अमृत-2.0 के तहत कराया जा रहा कार्य
SHARE

समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि शहर के चार प्रमुख स्थानों पर उच्च स्तरीय पानी की टंकियों के निर्माण हेतु भूमिपूजन के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.

Source : DB News Update  

Contents
समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि शहर के चार प्रमुख स्थानों पर उच्च स्तरीय पानी की टंकियों के निर्माण हेतु भूमिपूजन के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.4 नई टंकियों का निर्माण शुरू, इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभजल शोधन संयंत्रों का कायाकल्प प्लांट की वाटर प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ेगीकटंगी मार्ग पर जल निकासी की समस्या का हुआ स्थाई समाधान4 संभागों में हुई कुर्की की कार्रवाई

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Amrut-2.0 Drinking Water Project News: मध्य प्रदेश जबलपुर शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और हर घर तक शुद्ध जल पहुँचाने के लिए नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज ‘अमृत फेज-2’ परियोजना की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता किए बिना इन्हें समय सीमा में पूरा किया जाए.

4 नई टंकियों का निर्माण शुरू, इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

बैठक में जानकारी दी गई कि शहर के चार प्रमुख स्थानों पर उच्च स्तरीय पानी की टंकियों के निर्माण हेतु भूमिपूजन के साथ ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. ये टंकियां सगड़ा, धन्वंतरि नगर, सत्यानंद विहार और कैलाशपुरी पहाड़ी पर टंकियों के पूर्ण होने से पुराने उपभोक्ताओं के साथ-साथ लगभग 75,000 नए परिवारों को दोनों समय पर्याप्त दबाव के साथ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

जल शोधन संयंत्रों का कायाकल्प

निगमायुक्त ने बताया कि शहर की बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को भी अपग्रेड किया जा रहा है. ललपुर, रांझी और भोंगा द्वार स्थित जल शोधन संयंत्रों का जीर्णोद्धार कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.

 प्लांट की वाटर प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ेगी

इस नवीनीकरण योजना से प्लांट की वाटर प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ेगी. बैठक में बताया कि ललपुर में 135 MLD क्षमता के नए इन्टेकवेल का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से जारी है, जिससे भविष्य में जल संकट की संभावना को खत्म किया जा सके.

निगमायुक्त ने अधिकारियों को बताया कि अमृत 2.0 परियोजना शहर की जीवनरेखा है. हमारा लक्ष्य है कि पाइपलाइन विस्तार और नई टंकियों के माध्यम से शहर के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सुचारू रूप से जल आपूर्ति हो सके. बैठक में अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक यंत्री राजेश खंपरिया, अंकुर नाग के साथ सभी कंसल्टेंट और ठेकेदार आदि उपस्थित रहे.

कटंगी मार्ग पर जल निकासी की समस्या का हुआ स्थाई समाधान

नगर निगम जन समस्याओं के निराकरण को लेकर पूरी तरह सजग नजर आ रहा है. महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के संज्ञान में कटंगी मुख्य मार्ग स्थित कॉफी हाउस के सामने गंदे पानी के भराव की शिकायत आते ही, निगम की टीम ने युद्धस्तर पर मोर्चा संभाला और नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की. इस राहत से प्रसन्न होकर स्थानी लोगों ने नगर निगम के महापौर एवं निगमायुक्त को धन्यवाद दिया है. कार्यवाही के संबंध में संभाग क्रमांक 15 सुहागी के स्वास्थ्य निरीक्षक अनंत दुबे और वार्ड सुपरवाइजर रचित ने बताया कि वार्ड क्रमांक 73 में तत्काल सफाई अभियान शुरू किया गया. कार्य की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी मशीनरी तैनात की गई थी, जिसमें जेसीबी मशीन, 200 मशीन एवं बड़ी सुपर सकर मशीन, नाला गैंग की विशेष टीम, लगभग साढ़े पांच घंटे चले इस सघन अभियान के बाद, वर्षों से बाधित गंदे पानी की निकासी को सुचारू कर दिया गया. स्थानीय नागरिकों और शिकायतकर्ताओं ने निगम की इस तत्परता और राहतकारी कार्य कराने के लिए टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है.

4 संभागों में हुई कुर्की की कार्रवाई

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर के विकास कार्यों को गति देने और नगर निगम के खजाने को मजबूत करने के उद्देश्य से, नगर निगम जबलपुर के संभाग क्रमांक 02 कछपुरा, संभाग क्रमांक-7 अधारताल, संभाग क्रमांक-8 भानतलैया, संभाग क्रमांक-10 रांझी एवं संभाग क्रमांक 14 विजय नगर में आज बकाया करदाताओं के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाया. संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह संभाग क्रमांक 2 ने बताया कि कमला नेहरू नगर वार्ड में अरुण कुमार शुक्ला पर बकाया राशि 87,200 रुपये होने के कारण सम्पत्ति अधिग्रहण की कार्रवाई की गई वहीं जल शुल्क वसूली के दौरान नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई.

संभाग क्रमांक 7 अधारतल के संभागीय अधिकारी सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि महर्षि महेश योगी वार्ड में सम्पत्ति कुर्क करने नोटिस चस्पा किये गए एवं जल कर राशि जमा न करने पर नल कनेकशन काटने की कार्रवाई की गई.

संभागीय अधिकारी महेन्द्र पाल सिंह उइके ने बताया कि संभाग 8 भानतलैया के अंतर्गत हनुमानताल वार्ड में कलीमुल्ला पर 99,360, कुंवरलाल पर 1,93,960, काशीराम पर 80,631, मेसर्स मालपाणी मैन्यू फैक्चरिंग 1,91,251, मुन्ना लाल पर 80,715 एवं हाजी मो. युसुफ पर 72,015 रुपये बकाया होने पर कुर्की की कार्रवाई की गई.

इसी प्रकार संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों में बकाया राशि न चुकाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कदम उठाए है. उन्होंने बताया कि महर्षि सुदर्शन वार्ड में हजारों रुपयों का बकाया होने पर कई बड़े डिफॉल्टरों के नल कनेक्शन काट दिए गए. शहीद भगत सिंह वार्ड में बड़े बकायादारों के घरों के बाहर कुर्की के पोस्टर चस्पा किए गए, ताकि जनता में कर भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़े. चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 96,070 जैसे बड़े बकाया पर निगम ने न केवल कुर्की का पोस्टर लगाया, बल्कि संपत्ति की तालाबंदी भी की.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Amrit Yojana 2.0 workAmrut-2.0 Drinking Water ProjectDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article शारदा माता धाम मैहर क्षेत्र में अंडा और मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
Next Article “गीता भवन न केवल एक आस्था का केंद्र है, बल्कि शहर की गरिमा का प्रतीक भी है”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?