By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर नगर निगम में फर्जी कर्मचारियों की भरते रहे हाजिरी ठेकेदारों से वसूली में जुटे रहे अधिकारी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर नगर निगम में फर्जी कर्मचारियों की भरते रहे हाजिरी ठेकेदारों से वसूली में जुटे रहे अधिकारी!
Madhya Pradesh

जबलपुर नगर निगम में फर्जी कर्मचारियों की भरते रहे हाजिरी ठेकेदारों से वसूली में जुटे रहे अधिकारी!

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:12 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

ई-अटेंडेंस के बाद नियमित, विनियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों और अधिकारियों की खुल रही पोल, ठेकेदारों को सफाई, कम्प्यूटर ऑपरेटर और अतिक्रमण विभाग में कर्मचारी जुटाने में आ रहा पसीना

Source : DB News Update  

Contents
ई-अटेंडेंस के बाद नियमित, विनियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों और अधिकारियों की खुल रही पोल, ठेकेदारों को सफाई, कम्प्यूटर ऑपरेटर और अतिक्रमण विभाग में कर्मचारी जुटाने में आ रहा पसीना600 से ज्यादा गायब और भोपाल मे 85 का जिक्रदबंग ठेकेदार फेस रीडिंग अटेंडेंस कराने से कतरा रहेफर्जी कर्मचारियों के नाम पर निकाली गई रकमनिगमायुक्त की पकड़ में भी आ चुके हैं फर्जी कर्मचारीये है हकीकत

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Municipal Corporation Jabalpur News: नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की फेस रीडिंग ई-अटेंडेंस की व्यवस्था जब से शुरू हुई है, तब से कामचोर और फर्जी कर्मचारियों की पोल भी खुलना प्रारंभ हो गई है. नियमित और विनियमित 2500 कर्मचारियों में से अभी भी दो से तीन दर्जन कर्मचारियों की ई-अटेंडेंस नहीं लग रही है. वहीं आउटसोर्स के सफाई, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अतिक्रमण और फायर में कर्मचारियों की संख्या जुटाने में ठेकेदारों के पसीने छूट रहे हैं, क्योंकि नगर निगम में कुल 7200 कर्मचारियों के काम करने का दावा किया जा रहा है. लेकिन ई-अटेंडेंस करीब 5400 की लग रही है. यानि अभी भी सैकड़ों कर्मचारी गायब हैं. लेकिन उनके नाम से जनता की गाढ़ी कमाई आज भी निकाली जा रही है और इससे पहले भी हर माह निकाली जा रही थी. इतना ही नहीं अधिकांश आउटसोर्स कर्मचारी फेस रीडिंग करने से भी कतरा रहे हैं. जिसके कारण फर्जी कर्मचारी की अटेंडेंस लगाई जा रही है. इसके पहले ठेका कंपनियों के जितने फर्जी आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या थी और उनके नाम पर निगम से रकम निकाली जा रही थीं, वह जांच का विषय बन गया है. प्रारंभिक रूप से अभी इसी बात का खुलासा हो रहा है कि आउटसोर्स कर्मचारियों की जितनी संख्या बताई जा रही थी, वास्तव में नगर निगम के किसी भी विभाग में संख्या दर्शाने के अनुरूप काम करते हुए कर्मचारी दिखाई नहीं पड़ रहे हैं.

600 से ज्यादा गायब और भोपाल मे 85 का जिक्र

नगर निगम जबलपुर में 600 से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी गायब हैं, इनकी 2 माह बाद भी फेस रीडिंग नहीं हो पा रही है. वहीं नगर निगम जबलपुर के अधिकारियों ने भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग में 85 आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या का डेटा भेजा है. इससे साफ जाहिर होता है कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या में कहीं न कहीं घालमेल है और आउटसोर्स कर्मचारियों के नाम पर कौन खाईबाजी कर रहा है, यह भी जांच का विषय है.

दबंग ठेकेदार फेस रीडिंग अटेंडेंस कराने से कतरा रहे

सूत्रों से पता चला है कि आउटसोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराने वाले दबंग ठेकेदार फेस रीडिंग अटेंडेंस कराने से कतरा रहे हैं. ज्यादातर कर्मचारियों की ग्रुप फोटो भेजकर संख्या बल दिखाने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि ई-अटेंडेंस से फर्जी कर्मचारियों का पर्दाफाश हो जाएगा और वास्तविकता से नगर निगम अधिकारी वाकिफ हो जाएंगे. लिहाजा कर्मचारियों की संख्या बल दिखाकर खाईबाजी करने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है.

फर्जी कर्मचारियों के नाम पर निकाली गई रकम

नगर निगम जबलपुर में आउटसोर्स कर्मचारी संख्या में गड़बड़ी होने का जिस प्रकार से ई-अटेंडेंस के बाद खलासा हो रहा है और करीब 600 आउटसोर्स फर्जी कर्मचारी चिन्हित हो रहे हैं. नगर निगम अधिकारियों के द्वारा ऐसे 600 कर्मचारियों का फर्जी तरीके से ठेका कंपनी को भुगतान भी लंबे समय से किया जा रहा है. जनता की गाढ़ी कमाई जो नगर निगम में टैक्स के रूप में जमा होती है, भुगतान उससे होता रहा है. उसकी रिकवरी कैसे और किस प्रकार से होगी, इसकी रूपरेखा न तो उच्च अधिकारियों ने बनाई है और न ही स्थानीय स्तर पर कोई चर्चा हो रही है, जबकि भ्रष्टाचार की श्रेणी में आने वाली रकम की रिकवरी होना जरूरी है.

निगमायुक्त की पकड़ में भी आ चुके हैं फर्जी कर्मचारी

विडंबना यह है कि नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारी नगर निगम आयुक्त के निरीक्षण में भी पकड़े गए हैं. इसके बाद भी आज तक न तो उनकी सही ढंग से जांच कराई गई और न ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई. जिसके कारण आउटसाेर्स कर्मचारियों के नाम पर भ्रष्टाचार आज भी जारी है.

ये है हकीकत

  • 7200 कर्मचारी नगर निगम में रजिस्टर्ड बताए जा रहे हैं.
  • 2500 कर्मचारी व अधिकारी नियमित व विनियमित हैं.
  • 4100 के करीब आउटसोर्स के कर्मचारी कम्प्यूटर, सफाई, अतिक्रमण, फायर आदि विभाग में कार्यरत हैं.
  • 5500 नियमित, विनियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों की ई-अटेंडेंस लग रही है.
  • 600 आउटसोर्स कर्मचारियों की आज भी ई-अटेंडेंस नहीं लग रही है.
  •  85 फर्जी कर्मचारियों की लिस्ट नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल को भेजी गई है.
  •  9 कर्मचारियों को सस्पेंड करने का दावा किया जा रहा है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSMunicipal Corporation Jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article शादी में गठबंधन क्यों बांधा जाता है? जानें पवित्र बंधन का महत्व
Next Article ब्लड दलाली से लेकर मरीज के भर्ती व एंबुलेंस बुकिंग करवाने तक में दलालों का दबदबा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?