By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जयपुर की अजमेर रोड पर CNG ट्रक में हुआ ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 6 जिंदा जले
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Rajasthan > जयपुर की अजमेर रोड पर CNG ट्रक में हुआ ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 6 जिंदा जले
Rajasthan

जयपुर की अजमेर रोड पर CNG ट्रक में हुआ ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 6 जिंदा जले

DB News
Last updated: 30/09/2026 11:55 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर में CNG ट्रक के विस्फोट और टक्कर में 6 की मौत हो गई और 40 घायल हो गए. 40 वाहन नष्ट हो गए. गाड़ियों में कई लोग फंसे हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहतकार्य जारी है.

Source : MEDIA

Contents
जयपुर में CNG ट्रक के विस्फोट और टक्कर में 6 की मौत हो गई और 40 घायल हो गए. 40 वाहन नष्ट हो गए. गाड़ियों में कई लोग फंसे हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहतकार्य जारी है.कैसे हुआ हादसा?भीषण ब्लास्ट से दहल उठा इलाकाहाईवे को किया अस्थायी रूप से बंदगाड़ियों को काट कर यात्रियों को निकाला गयापीड़ितों को मुआवजे का ऐलान

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Bhankrota Fire Accident CNG Truck Blast: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार की सुबह एक खौफनाक मंजर देखने को मिला. एक बड़े सड़क हादसे और जोरदार ब्लास्ट ने करीब 50 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. जयपुर की अजमेर रोड के पास एक सीएनजी ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद धमाका हुआ और चारों तरफ आग फैल गई. इस हादसे में 6 लोग जिंदा जल कर मर गए जबकि करीब 40 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. इतना ही नहीं, 40 गाड़ियां भी जल कर खाक हो गई हैं. इन गाड़ियों में सवारियां थीं, जिन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई.

जयपुर के भांकरोटा इलाके में सुबह 5.00 बजे हुए इस हादसे की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, तुरंत दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़ीं. आग इतनी वीभत्स थी कि फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां कई घंटों तक इसे बुझाने में लगी रहीं. जो लोग भाग कर जान बचा सके, वह खुशकिस्मत थे. हालांकि, 6 लोगों को अपनी जान बचाने का मौका नहीं मिल सका. कई लोग गाड़ियों से बाहर भी नहीं आ सके थे.

कैसे हुआ हादसा?

शुक्रवार की सुबह 5.00 बजे अब उजाला नहीं रहता. ठंड की वजह से सूरज देर से निकलता है और दूर तक अंधेरा बना रहता है. वहीं, कोहरे की वजह से भी विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है. ऐसे में हाईवे पर जा रही गाड़ियों के लिए रफ्तार और सुरक्षा साथ लेकर चलना मुश्किल हो जाता है. आशंका है कि जयपुर में हुए इस हादसे में भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा. दो ट्रक आपस में भिड़ गए, जिनमें से एक सीएनजी ट्रक था. इस भिड़ंत के बाद जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ आग फैल गई. इतना ही नहीं, पीछे से आ रही गाड़ियां भी एक-एक कर के एक दूसरे में भिड़ती चली गईं.

भीषण ब्लास्ट से दहल उठा इलाका

घटना शुक्रवार सुबह की है. जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर एक टैंकर जैसे ही भांकरोटा इलाके में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने तभी ट्रक की टक्कर से उसमें भीषण ब्लास्ट हो गया. जोरदार धमाके के बाद वहां आग लग गई, जिसकी चपेट में हाइवे किनारे पाइप की फैक्ट्री आ गई. आग से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई. समीप में मौजूद पेट्रोल पंप का कुछ हिस्सा आग की जद में आ गया. ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैलनी लगी, जिससे हाइवे पर गुजर रहे वाहनों में भी आग लग गई. इस बीच इलाके में भारी धुआं छा गया, साफ न दिखाई देने पर एक-एक कर कई वाहन आपस में टकराने लगे.

हाईवे को किया अस्थायी रूप से बंद

जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हाईवे के दोनों ओर वाहनों को रुकवा दिया. हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. वाहनों को दूसरे रूट से निकाला जा रहा है. इस बीच गैस और आग की वजह से बचाव कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पुलिस -प्रशासन ने लोगों को हाईवे से दूर रहने की अपील की है. हादसा कैसे हुआ इसकी जांच के आदेश जयपुर प्रशासन ने दिए हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है.

गाड़ियों को काट कर यात्रियों को निकाला गया

पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने राहत और बचाव कार्य के दौरान गाड़ियों को काट-काट कर लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. आग कई ट्रकों और गाड़ियों तक फैल गई थी. चश्मदीदों ने बताया और सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया कि कैसे लोग जिंदा तक जल गए हैं. गाड़ियों में बैठे लोग, जो भाग नहीं सके, उनके जिंदा जल जाने की खबर है.

पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान

हादसे को लेकर राज्य सरकार ने सहायता राशि की घोषणा की है. सरकार द्वारा मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है. इसके अतिरिक्त, घायलों के समुचित और त्वरित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

You Might Also Like

‘जैसलमेर जा रही बस में लगी आग, लील गई 20 जिंदगी’

स्कूल की छत गिरने से 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की खबर

फाइटर प्लेन क्रैश, टुकड़ों में देखे गए शव

‘पहनावे की वजह से ही अपराध बढ़ रहे हैं.-कथावाचक प्रदीप मिश्रा

बम ब्लास्ट केस में 4 आतंकियों को आजीवन कारावास

TAGGED:Bhankrota Fire AccidentCNG Truck BlastDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article सफला एकादशी क्या सच में सारे काम सफल बनाती है ? जानें…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?