By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद अब विभागों के बंटवारे पर टिकी निगाहें?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद अब विभागों के बंटवारे पर टिकी निगाहें?
Politics

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद अब विभागों के बंटवारे पर टिकी निगाहें?

DB News
Last updated: 22/10/2026 11:41 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा अपडेट दिया है.

Source : MEDIA

Contents
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा अपडेट दिया है.विभागों के बंटवारे का फॉर्मूला तयशिवसेना के भारत गोगावले सबसे कम पढ़े-लिखेबहुमत के बल पर मनमानी काम नहीं करेंगे-एनसीपीरिजल्ट के 23वें दिन रविवार को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआमंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM और डिप्टी CM की प्रेस कॉन्फ्रेंसबहुमत के बल पर मनमानी नहीं करेंगे- अजित पवार39 मंत्रियों ने ली है शपथसरकार में शामिल किए गए मंत्रियों की लिस्टकैबिनेट मंत्रीराज्य मंत्री

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Maharashtra Cabinet Portfolio Allocation: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब सभी की निगाहें मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमने विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की है और अगले दो तीन दिन में इसका ऐलान कर दिया जाएगा.

फडणवीस सरकार में 19 भाजपा, 11 शिवसेना और 9 NCP कोटे से मंत्री शामिल किए गए हैं. इनमें 4 महिलाओं (3 भाजपा, 1 NCP) और 1 मुस्लिम (NCP) को जगह मिली है. कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री NCP की अदिति तटकरे (36 साल) और सबसे उम्रदराज मंत्री भाजपा के गणेश नाइक (74 साल) हैं.

विभागों के बंटवारे का फॉर्मूला तय

विभागों के बंटवारे के लिए संभावित फॉर्मूले की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक भाजपा गृह मंत्रालय, विधि एवं न्याय, ऊर्जा, सिंचाई, ग्रामीण विकास, राजस्व, कौशल विकास, सामान्य प्रशासन, पर्यावरण, आदिवासी विकास जैसे मंत्रालय अपने पास रखेगी.

वहीं शिंदे की शिवसेना को शहरी विकास, आवास विकास, सामाजिक न्याय, पर्यटन, खनन, जलापूर्ति, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी जैसे मंत्रालय मिल सकता है. वहीं अजित पवार की एनसीपी को वित्त एवं योजना, खाद्य एवं आपूर्ति, एफडीए, आबकारी, कृषि, महिला एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्याक, राहत एवं पुनर्वास मंत्रालय मिल सकता है.

शिवसेना के भारत गोगावले सबसे कम पढ़े-लिखे

भाजपा के पंकज भोयर (PhD) सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मंत्री हैं. शिवसेना के भारत गोगावले सबसे कम पढ़े-लिखे (8वीं पास) मंत्री हैं. कैबिनेट में 30-40 साल के 2, 40-50 साल के 12, 50-60 साल के 12 और 60 साल से ज्यादा उम्र के 13 मंत्री शामिल किए गए हैं.

बहुमत के बल पर मनमानी काम नहीं करेंगे-एनसीपी

वहीं, एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, ”एक दो दिन में सीएम पोर्टफोलियो का आवंटन करेंगे. विपक्ष चाय पार्टी का बहिष्कार करता है. अब चाय पार्टी रखने पर सोचना होगा. हमारी संख्या ज़्यादा है लेकिन हम विपक्ष का सम्मान करेंगे. बहुमत के बल पर मनमानी काम नहीं करेंगे.”

रिजल्ट के 23वें दिन रविवार को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन रविवार को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. CM और 2 डिप्टी CM समेत यह संख्या 42 हो गई है. कैबिनेट में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं. एक सीट खाली रखी गई है.

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM और डिप्टी CM की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मंत्रियों का परफॉर्मेंस ऑडिट किया जाएगा. जिनका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं होगा. उनके बारे में पुनर्विचार करेंगे.
  • डिप्टी CM अजित पवार ने बताया कि मंत्रियों को दो से तीन दिन में पोर्टफोलियो दे दिए जाएंगे.
  • डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने और फडणवीस ने कहा था कि हम मिलकर 200 सीट लाएंगे. दादा (अजित पवार) के आने से बोनस मिला. मैं फडणवीस के पीछे मजबूती से खड़ा रहूंगा.

बहुमत के बल पर मनमानी नहीं करेंगे- अजित पवार

वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक दो दिन में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर देंगे. इसके अलावा अजित पवार ने विपक्ष के टी पार्टी के बहिष्कार करने पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष चाय पार्टी का बहिष्कार करता है अब चाय पार्टी रखने पर सोचना होगा. हमारे विधायकों की संख्या ज्यादा है पर हम विपक्ष का सम्मान करेंगे. बहुमत के बल पर मनमानी काम नहीं करेंगे.

39 मंत्रियों ने ली है शपथ

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार किया गया. इसमें बीजेपी के 19, शिवसेना शिंदे गुट के 11 और एनसीपी अजित पवार नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

सरकार में शामिल किए गए मंत्रियों की लिस्ट

कैबिनेट मंत्री

चन्द्रशेखर बावनकुले (भाजपा) राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा) हसन मुश्रीफ (राकांपा) चंद्रकांत पाटिल (भाजपा) गिरीश महाजन (भाजपा) गुलाबराव पाटिल (शिवसेना) गणेश नाइक (भाजपा) दादा भुसे (शिवसेना) संजय राठौड़ (शिवसेना) धनंजय मुंडे (राकांपा) मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा) उदय सामंत (शिवसेना) जयकुमार रावल (भाजपा) पंकजा मुंडे (भाजपा) अतुल सावे (भाजपा) अशोक उइके (भाजपा) शंभूराज देसाई (शिवसेना) आशीष शेलार (भाजपा) दत्तात्रय भरणे (राकांपा) अदिति तटकरे (राकांपा) शिवेंद्रसिंह राजे भोसले (भाजपा) माणिकराव कोकाटे (राकांपा) जयकुमार गोरे (भाजपा) नरहरि झिरवाल (राकांपा) संजय सावकरे (भाजपा) संजय शिरसाट (शिवसेना) प्रताप सरनाईक (शिवसेना) भरत गोगावले (शिवसेना) मकरंद जाधव पाटिल (राकांपा) नितेश राणे (भाजपा) आकाश फुंडकर (भाजपा) बाबासाहेब पाटिल (राकांपा) प्रकाश अबितकर (शिवसेना)

राज्य मंत्री

माधुरी मिसाल (भाजपा) आशीष जायसवाल (शिवसेना) पंकज भोयर (भाजपा) मेघना बोर्डिकर (भाजपा) इंद्रनील नाइक (राकांपा) योगेश कदम (शिवसेना)

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMaharashtra Cabinet
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अन्नपूर्णा जयंती पर आज करें ये उपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर
Next Article महाकुंभ स्थल पर होने लगा विदेश संतों का जमघट, धूनी रमा रहे नागा साधू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?