By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: यात्रीगण ध्यान दें…मैहर स्टेशन पर इन रेलगाड़ियों का 5 मिनट होगा ठहराव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > यात्रीगण ध्यान दें…मैहर स्टेशन पर इन रेलगाड़ियों का 5 मिनट होगा ठहराव
Madhya Pradesh

यात्रीगण ध्यान दें…मैहर स्टेशन पर इन रेलगाड़ियों का 5 मिनट होगा ठहराव

DB News
Last updated: 08/10/2026 1:04 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

शारदीय नवरात्रि का ध्यान रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने लिया निर्णय, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

Source : DB News Update

Contents
शारदीय नवरात्रि का ध्यान रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने लिया निर्णय, श्रद्धालुओं को होगी सुविधाBy : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थीरोपवे का कराया गया मेंटेनेंसमैहर रेलवे स्टेशन पर नवरात्रि के मौके पर 5 मिनट का होगा ठहरावइन रेलगाड़ियों का मैहर स्टेशन पर होगा ठहराव-प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों का होगा ठहरावजनरल टिकिट लेकर मेला स्पेशल में कर सकेंगे यात्रा

By : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

West Central Railway News: पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली रेलगाड़ियों का मैहर स्टेशन पर 5 मिनिट का ठहराव होगा. यह निर्णय रेल प्रशासन द्वारा नवरात्रि मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टि से लिया है. यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्थित माता शारदा मंदिर में दर्शन के लिए जाले वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है. भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है. यह व्यवस्था 19 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैहर पहुंचते हैं. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का अस्थायी हाल्ट प्रदान किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सीधे मैहर पहुंचने में सुविधा मिल सकेगी.

रोपवे का कराया गया मेंटेनेंस

प्रशासनिक अधिकारी शारदीय नवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए शारदा माता मंदिर तक संचालित रोपवे का मेंटेनेंस कराया गया है. जिससे नवरात्रि के दिनों में रोपवे में किसी प्रकार की खराबी न आए और श्रद्धालु आसानी से शारदा माता के दर्शन कर सकें. रोपवे का संचालन 4 अक्टूबर तक बंद किया गया था. लेकिन अब इसे पुन: प्रारंभ कर दिया गया है. बतादें कि रोपवे का मेंटेनेंस हर वर्ष चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कराया जाता है, जिससे आवागमन में यहां आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

मैहर रेलवे स्टेशन पर नवरात्रि के मौके पर 5 मिनट का होगा ठहराव

रेल मंत्रालय ने मैहर स्टेशन रेलवे स्टेशन पर 15 जोड़ी यानि कुल 30 एक्सप्रेस ट्रेनों को 5-5 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जाएगा. ताकि यात्रियों को यहां आने और जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. बता दें कि हर साल मैहर के प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर में नवरात्रि के मौके पर दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

इन रेलगाड़ियों का मैहर स्टेशन पर होगा ठहराव-

मैहर रेलवे स्टेशन पर जिन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव होना है. उनमें एलटीटी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, पुणे-बनारस एक्सप्रेस, पूर्णा-पटना एक्सप्रेस, दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस, सीएसएमटी-कोल्हापुर एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस, सूरत-छपरा एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, एलटीटी-रांची एक्सप्रेस, एलटीटी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस, एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस.

वापसी में बनारस-पुणे एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, रांची-एलटीटी एक्सप्रेस, गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस, पटना-पूर्णा एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस, नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस, रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-एलटीटी एक्सप्रेस, छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस, छपरा-सूरत एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज मैहर रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा.

खास बात यह है कि पहले 2 मिनट का स्टॉपेज दिया जाता था. लेकिन, इस दौरान ट्रेन कम समय हो रहा था. ऐस में ट्रेनों के स्टॉपेज के समय को 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया है. वहीं मैहर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अतिरिक्त टीमों की तैनाती की जाएगी.

प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों का होगा ठहराव

  • लोकमान्य तिलक – गोरखपुर एक्सप्रेस (11055/11056)
  • लोकमान्य तिलक – छपरा एक्सप्रेस (11059/11060)
  • चेन्नई – छपरा एक्सप्रेस (12669/12670)
  • वलसाड – मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051/19052)
  • कोल्हापुर – धनबाद एक्सप्रेस (11045/11046)
  • लोकमान्य तिलक – रक्सौल एक्सप्रेस (15267/15268)
  • दुर्ग – नौतनवा एक्सप्रेस (18201/18202)
  • पुणे – गोरखपुर एक्सप्रेस (11037/11038)
  • पूर्णा – पटना एक्सप्रेस (17609/17610)
  • लोकमान्य तिलक – अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (22103/22104)
  • लोकमान्य तिलक – रांची एक्सप्रेस (18609/18610)
  • बांद्रा – पटना एक्सप्रेस (22971/22972)
  • पुणे – बनारस एक्सप्रेस (22131/22132)
  • लोकमान्य तिलक – गुवाहाटी एक्सप्रेस (15647/15648)
  • सूरत – छपरा एक्सप्रेस (19045/19046)

जनरल टिकिट लेकर मेला स्पेशल में कर सकेंगे यात्रा

पश्चिम मध्य रेल की मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 मार्च से एक अप्रैल के मध्य प्रतिदिन होगा. यह अनारक्षित ट्रेन होगी, जिसमें जनरल टिकिट पर श्रृद्धालु यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन क्रमांक 09015 कटनी से सुबह 5.25 बजे प्रस्थान कर सुबह 6.55 बजे मैहर और सुबह 8.50 बजे सतना स्टेशन पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन 09016 सतना से शाम को 7.25 बजे प्रस्थान कर रात को आठ बजे मैहर और रात को 11.50 बजे कटनी जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन का पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा एवं लगरगवां स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस और 139 रेल मदद से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPMModiWest Central Railway
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जनजातीय ही नहीं संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं बलिदानी राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह
Next Article मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो सर्व पितृ अमावस्या पर यहां जलाएं दीपक!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?