By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जनजातीय ही नहीं संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं बलिदानी राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जनजातीय ही नहीं संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं बलिदानी राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह
Madhya Pradesh

जनजातीय ही नहीं संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं बलिदानी राजा शंकर शाह – कुंवर रघुनाथ शाह

DB News
Last updated: 06/10/2026 1:05 PM
DB News
Share
6 Min Read
राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन
SHARE

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अमर बलिदानियों की गौरव गाथा का स्मरण, आत्मनिर्भरता पर जोर दिया

Source : DB News Update

Contents
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अमर बलिदानियों की गौरव गाथा का स्मरण, आत्मनिर्भरता पर जोर दियाBy : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थीप्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अभियान पर दिया जोर –राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह को अंग्रेजों ने लालच दियाइनकी रही उपस्थिति

By : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

CM MP Jabalpur Visit : राजा शंकर शाह एक अलग मिट्टी के बने हुए थे. जहाँ बड़े-बड़े शासक अंग्रेजों की धाक के आगे अपनी आवाज नहीं उठा पाते थे, वहीं राजा शंकर शाह न केवल डंके की चोट पर अपनी बात रखते थे, बल्कि कविताओं और गीतों के माध्यम से पूरे आदिवासी अंचल में राष्ट्रीयता की अलख जगाते थे. वे अपनी रचनाओं से इस धरती, नर्मदा घाटी, जंगलों और आदिवासी समाज की रक्षा के लिए प्रेरणास्रोत थे. राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों से कहा था कि यदि इस धरती ने हमें जन्म दिया है, तो हमें अंग्रेज क्या कोई भी गुलाम नहीं बना सकता. राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की पिता-पुत्र की अनोखी जोड़ी के पराक्रम को हमेशा याद किया जाएगा.  यह दुर्लभ है कि पिता जिस मार्ग पर चलें, पुत्र भी उसी मार्ग का अनुसरण करे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (18 सितंबर) को घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस संस्‍कृति एवं सूचना केन्‍द्र में आयोजित गोंडवंश के शासक और जनजातीय समाज के गौरव राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के 168वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

जबलपुर की धरती को वीरों और महावीरों की भूमि बताते हुए, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि यह धरती सदैव वीरता, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक रही है.

प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अभियान पर दिया जोर –

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनजातीय समुदाय के प्रति स्नेह भाव को व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री ने अपना जन्मदिन मध्‍यप्रदेश के धार जिले आकर आदिवासी भाई-बहनों के बीच मनाया, जो उनके प्रेम और समरसता की भावना को दर्शाता है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ के मंत्र पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें धीरे-धीरे अपनी उस आदत को वापस अपनाना है और स्वदेशी की भावना को जागृत करना है. साथ ही कहा कि स्वदेशी अपनाने से हमारे छोटे-छोटे काम करने वाले व्यापारियों को मदद मिलेगी और जिसका मूल मंत्र भी स्वदेशी होगा. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के समापन पर “गर्व से कहो, स्वदेशी अपनाएँगे” का नारा लगा कर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से स्वदेशी अपनाने का आहवान किया.

राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह को अंग्रेजों ने लालच दिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह को अंग्रेजों ने लालच दिया, लेकिन उन्‍होंने उसे ठुकरा दिया और अपना धर्म तथा राष्‍ट्रीय स्‍वाभिमान को नहीं छोड़ा और राष्‍ट्र तथा धर्म के प्रति अपने सर्वस्‍व बलिदान को श्रेष्‍ठ समझा. अंग्रेजों ने बिना मुकदमा चलाये ही उन्हें तोप के सामने खड़ा कर दिया. मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन्होंने भारत माता के चरणों में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का संकल्प लिया हो, उनके आगे तोप के गोले भी छोटे पड़ जाते हैं, मौत भी उनका कुछ नहीं कर सकती. डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह ने जीते-जी बलिदान होकर अमर होने का रास्ता चुना. उनका यह बलिदान जनजातीय ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्‍त्रोत है.

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव के साथ मंच पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह एवं संतोष बरकड़े, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल भी मौजूद थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में महिला स्वसहायता समूह की सदस्य, संभागीय कमिश्नर धनंजय सिंह, आईजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान व उनकी गौरवगाथा को स्‍मरण करते हुए अमर बलिदानियों की भूमि में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का आभार व्‍यक्‍त किया.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:CM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDr Mohan YadavJansamparkMPJbp NewsMP NEWSSevaParv
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article मां दुर्गा का देखना है चमत्कार तो करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा फल
Next Article यात्रीगण ध्यान दें…मैहर स्टेशन पर इन रेलगाड़ियों का 5 मिनट होगा ठहराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?