By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP के इन एयरपोर्ट्स शुरू होने से खुलेंगे पर्यटन और विकास के नए द्वार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > MP के इन एयरपोर्ट्स शुरू होने से खुलेंगे पर्यटन और विकास के नए द्वार
National

MP के इन एयरपोर्ट्स शुरू होने से खुलेंगे पर्यटन और विकास के नए द्वार

DB News
Last updated: 29/11/2025 10:01 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

PM मोदी ने 31 मई को भोपाल से दतिया और सतना के नवनिर्मित एयरपोर्ट्स का वर्चुअल लोकार्पण किया.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
PM मोदी ने 31 मई को भोपाल से दतिया और सतना के नवनिर्मित एयरपोर्ट्स का वर्चुअल लोकार्पण किया.दतिया एयरपोर्ट की क्या है खासियत?दतिया धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्णसतना एयरपोर्ट की ये है खासियतसतना के लिए क्यों फायदेमंद है एयरपोर्ट

Satna and Datia Airports News: दतिया व सतना के हवाई सेवा से जुड़ने से अब मां पीतांबरा और मां शारदा देवी के दर्शन और सुलभ हो जाएंगे. बुंदेलखंड और बघेलखंड की कनेक्टिविटी बढ़ेगी. आज भारत को अहिल्याबाई की प्रेरणा से अपना परिश्रम और सामर्थ्य बढ़ाना है. रानी कमलापति, रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई, रानी चेनम्मा जैसे नाम हमें गौरव से भर देते हैं. हमें भारत की नींव मजबूत करनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (31 मई) लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर भोपाल पहुंचे थे. जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पीएम शामिल हुए थे, इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने अपने कार्यकाल में विकास के साथ विरासत को सहेजा था. आज का भारत भी इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है.
इस मौके पर पीएम मोदी ने दतिया और सतना के नवनिर्मित एयरपोर्ट्स का वर्चुअल लोकार्पण किया. इन दोनों हवाई अड्डों के शुभारंभ से मध्य प्रदेश के 2 प्रमुख क्षेत्रों में यातायात, पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी.

दतिया एयरपोर्ट की क्या है खासियत?

दतिया एयरपोर्ट का निर्माण 60 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है और यह 124 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. इसमें 1.81 किलोमीटर लंबा रन-वे, दो चेक-इन काउंटर और 50 कारों की पार्किंग सुविधा उपलब्ध है. फ्लाई बिग एयरलाइन की 19 सीटर विमान सेवा यहां से सप्ताह में 4 दिन संचालित की जाएगी.

दतिया धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण

श्रद्धालुओं के लिए यह एयरपोर्ट खासा फायदेमंद रहेगा क्योंकि दतिया धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है. एयरपोर्ट पर पेयजल, टेंट, सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई, मेडिकल, एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं के साथ गर्मी को ध्यान में रखते हुए ओआरएस पैकेट, अस्थायी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की भी व्यवस्था की गई है.

सतना एयरपोर्ट की ये है खासियत

सतना एयरपोर्ट की यदि बात करें तो इसका निर्माण ₹37 करोड़ की लागत से पुरानी हवाई पट्टी का पुनर्निर्माण के रूप में किया गया है. 1200 मीटर लंबे रनवे के साथ, इस एयरपोर्ट पर 19 सीटर विमानों की आवाजाही की सुविधा होगी. एक समय में 2 विमानों की पार्किंग की क्षमता भी यहां उपलब्ध है, जिससे इसका प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा.

सतना एयरपोर्ट पर 750 वर्गमीटर में टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर, वीआईपी लाउंज, दिव्यांगजनों हेतु सुविधाएं और आधुनिक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट की 5.5 किमी लंबी बाउंड्री वॉल इसे सुरक्षित बनाती है.

सतना के लिए क्यों फायदेमंद है एयरपोर्ट

इस एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल सतना बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे. इन दोनों हवाई अड्डों का शुभारंभ मध्य प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा और क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करेगा.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPMModiSatna and Datia Airports
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article इंदौर की मेट्रो में हर दिन सफर करेंगे 900 से अधिक यात्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?