By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP में 30 हजार करोड़ से बनेगा High Speed Corridor
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > MP में 30 हजार करोड़ से बनेगा High Speed Corridor
Madhya Pradesh

MP में 30 हजार करोड़ से बनेगा High Speed Corridor

DB News
Last updated: 19/12/2025 12:01 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

MP को मिलेगी राष्ट्रीय कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और संरक्षण के संतुलन के साथ विकास का नया मॉडल

Source : DB News Update  

Contents
MP को मिलेगी राष्ट्रीय कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और संरक्षण के संतुलन के साथ विकास का नया मॉडलतीन फेज में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोरपहला प्रमुख कॉरिडोरदूसरा महत्वपूर्ण हाई-स्पीड कॉरिडोरतीसरा प्रमुख कॉरिडोरदेश का पहला राज्य–स्तरीय टाइगर कॉरिडोरये हैं सौगात

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP High Speed Corridor  News: “मध्यप्रदेश सरकार राज्य को राष्ट्रीय स्तर के हाई-स्पीड कॉरिडोर नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है. भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे कई हाई-स्पीड कॉरिडोर्स की योजना बनाई गई है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजरेंगे और राज्य की आर्थिक, औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक क्षमता को नई ऊंचाई देंगे. यह जानकारी एमपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने पत्रकारों को दी.

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि देश का पहला राज्य-स्तरीय टाइगर कॉरिडोर यह दर्शाता है कि मध्यप्रदेश में विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में ये परियोजनाएँ मध्य प्रदेश को आधुनिक, लॉजिस्टिक-सशक्त और पर्यावरण-संवेदनशील राज्य के रूप में स्थापित करेंगी.

मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार तेज़ी और दूरदर्शिता के साथ कार्य कर रही है. प्रस्तावित कॉरिडोर्स उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत से तेज़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगे, जिससे यात्रा समय घटेगा और उद्योग, निवेश व रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

तीन फेज में बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर

पहला प्रमुख कॉरिडोर

दिल्ली–आगरा–ग्वालियर–भोपाल–बैतूल–नागपुर है। इस कॉरिडोर की मध्य प्रदेश में लंबाई लगभग 600 किलोमीटर होगी तथा इसकी अनुमानित लागत करीब 30,000 करोड़ रुपये है. यह कॉरिडोर उत्तर भारत को दक्षिण भारत से तेज़ और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

दूसरा महत्वपूर्ण हाई-स्पीड कॉरिडोर

फेज 2 के अंतर्गत है वाराणसी–इलाहाबाद–रीवा–जबलपुर–नागपुर है. इसकी कुल लंबाई लगभग 700 किलोमीटर होगी और अनुमानित लागत लगभग 30,000 करोड़ रुपये है. यह पूर्वी भारत को मध्य और दक्षिण भारत से जोड़ने वाला एक रणनीतिक मार्ग सिद्ध होगा.

तीसरा प्रमुख कॉरिडोर

अहमदाबाद–इंदौर–भोपाल–जबलपुर–लखनादौन–रायपुर है, जिसकी लंबाई लगभग 900 किलोमीटर और अनुमानित लागत लगभग 45,000 करोड़ रुपये है. इस कॉरिडोर में जबलपुर से भोपाल का खंड वर्तमान में डीपीआर चरण में है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 15,000 करोड़ रुपये है. भोपाल से इंदौर के बीच एलाइनमेंट फाइनल हो चुका है और स्वीकृति की प्रक्रिया में है, जबकि इंदौर से अहमदाबाद के लिए योजना तैयार की जा रही है.

इसके साथ ही मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा भी हाई-स्पीड कॉरिडोर एवं एक्सप्रेस-वे की योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिनमें भोपाल–मंदसौर एक्सप्रेस-वे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं. यह एक्सप्रेस-वे राजधानी भोपाल को दिल्ली–मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

देश का पहला राज्य–स्तरीय टाइगर कॉरिडोर

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं राज्य लोक निर्माण विभाग के संयुक्त प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी टाइगर कॉरिडोर परियोजना का विकास किया जा रहा है.

निर्माण संरक्षण और कनेक्टिविटी को साथ लेकर चलने की अवधारणा के तहत कर रही है। इस परियोजना के अंतर्गत प्रमुख हाईवे नेटवर्क का उन्नयन किया जा रहा है, साथ ही अन्य संपर्क मार्गों को जोड़ते हुए देश के चार प्रमुख टाइगर रिज़र्व—पेंच, कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना—को आपस में जोड़ा जाएगा.

ये हैं सौगात

  • अगस्त 2025 में मध्य प्रदेश को ₹5,500 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सौगात मिली.
  • विभिन्न टाइगर रिज़र्वों के बीच आवागमन सुगम होगा और साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी उल्लेखनीय बढ़ावा मिलेगा.
  • यह टाइगर कॉरिडोर लगभग 250 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें टाइगर रिज़र्वों के प्रवेश द्वारों तक जाने वाली कनेक्टिंग सड़कों और स्पर्स का उन्नयन भी शामिल.
  • ये सभी उन्नयन कार्य ₹5,500 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे हैं. इसके परिणामस्वरूप यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी. टाइगर कॉरिडोर का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, जिसमें कुछ खंडों पर कार्य पहले से ही प्रगति पर है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJansamparkMPJbp NewsMP High Speed CorridorMP NEWSMPPWDRakesh Singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article 2026 नए साल पर इन राशियों पर बन रहा राजयोग, चमकेगी किस्मत!
Next Article आवारा श्वानों का आतंक बढ़ता जा रहा, नगर निगम कागजी कार्रवाई में उलझा!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?