By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आवारा श्वानों का आतंक बढ़ता जा रहा, नगर निगम कागजी कार्रवाई में उलझा!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > आवारा श्वानों का आतंक बढ़ता जा रहा, नगर निगम कागजी कार्रवाई में उलझा!
Madhya Pradesh

आवारा श्वानों का आतंक बढ़ता जा रहा, नगर निगम कागजी कार्रवाई में उलझा!

DB News
Last updated: 19/12/2025 12:24 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जबलपुर नगर निगम के अधकारी शेल्टर होम बनाने के लिए जगह ढूढ़ रहे, जमीनी स्तर पर नहीं हो रहा काम

Source : DB News Update  

Contents
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जबलपुर नगर निगम के अधकारी शेल्टर होम बनाने के लिए जगह ढूढ़ रहे, जमीनी स्तर पर नहीं हो रहा काम30 हजार आवारा श्वानों की कैसे होगी व्यवस्थाकागजों पर बन रहा प्लानहोने चाहिए 8, अभी है सिर्फ एक एबीसी सेंटरहर माह 2270 लोगों को काटते हैं डॉगसुप्रीम कोर्ट के निर्देश क्या हैं

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Supreme Court Order on Dogs: आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को आदेश दिया गया था और स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों और बस स्टैंड जैसी जगहों से श्वानों को हटाने के निर्देश दिए थे. इसके लिए राज्य सरकारों को 6 से 8 सप्ताह का समय दिया गया था. न्यायालय से आदेश हुए एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन नगर निगम ने अभी तक सिर्फ कागजी कार्रवाई में उलझा हुआ है. जमीनी स्तर पर श्वानों को रखने और उन्हें पकड़ने की दिशा में तो कोई काम हो ही नहीं रहा है. नगर निगम जबलपुर के द्वारा कमेटी बना ली गई. नोडल भी नियुक्त हो गए, लेकिन असल जरूरत शेल्टर होम की है, जिसको लेकर प्लान तक नहीं बना है. अब यह समझ से परे है कि निगम आवारा श्वानों को सार्वजनिक स्थानों से पकड़कर आखिर रखेगा कहां. दरअसल निगम के पास फिलहाल एक मात्र शेल्टर होम है जिसकी क्षमता 55 श्वानों को रखने की है, यह टीकाकरण और नसबंदी वाले श्वानों से ही भरा रहता है. 

30 हजार आवारा श्वानों की कैसे होगी व्यवस्था

शहर में आवारा श्वानों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच चुकी है. इनमें से करीब आधे यानी करीब 30 हजार आवारा श्वान उन्हीं स्थानों पर नजर आते हैं, जहां से इन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं. यानी ज्यादातर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों पर ही मंडराते नजर आते हैं. इतनी बड़ी तादाद में स्लाटर हाउस या शेल्टर होम कहां और कैसे बनेंगे, इस बात को लेकर भी संशय की स्थिति बनती जा रही है.

कागजों पर बन रहा प्लान

आवारा श्वानों को लेकर नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग अभी तक कागजों में ही प्लान बना रहा है. यही वजह है कि जो सबसे शेल्टर होम और एबीसी जैसे सेंटरों को बढ़ाने की दिशा में ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इनके निर्माण को लेकर न जगह चिह्नित की गई, न ही कोई प्लानिंग हो सकी है. नगर निगम ने सिर्फ नोडल अधिकारी और निगरानी समिति बना दी है.

होने चाहिए 8, अभी है सिर्फ एक एबीसी सेंटर

केंद्र ने एबीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर के लिए जो गाइडलाइन तय की है, उसके अनुसार हर दस वार्ड में एक एबीसी सेंटर होना चाहिए. शहर में कुल 79 वार्ड हैं. इस हिसाब से 8 एबीसी सेंटर होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में नगर निगम के पास सिर्फ एक ही है. इस वजह से ही डॉगों की नसबंदी का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है.

हर माह 2270 लोगों को काटते हैं डॉग

नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट के अनुसार जबलपुर में हर महीने 2270 डॉग बाइट्स की घटनाएं होती हैं. 2024 में 13619 लोगों को कुत्ते ने काटा था. डॉग बाइट्स की ये घटनाएं साल दर साल बढ़ती ही जा रही हैं. रैबीज के कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है. बावजूद इसके नगर निगम ने रेबीज फ्री सिटी बनाने का प्लान तैयार करने में इतनी देरी कर दी कि फंड जारी नहीं हो पा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश क्या हैं

सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 के आदेश में राज्यों को आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए मानवीय तरीके अपनाने के निर्देश दिए. इसमें स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और बस स्टैंड जैसी जगहों से कुत्तों को हटाकर बाड़ाबंदी करने और उन्हें वापस वहीं न छोड़ने का आदेश दिया था. केवल रैबीज संक्रमित या आक्रामक कुत्तों को शेल्टर में रखने की बात आदेश में कही गई है. व्यवस्था के लिए 6 से 8 सप्ताह का समय दिया गया है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSupreme Court Order on Dogs
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article MP में 30 हजार करोड़ से बनेगा High Speed Corridor
Next Article Osman Hadi की मौत से सुलग रहा बांग्लादेश, 25 पत्रकारों को रेस्क्यू कर बचाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?