By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘सबसे ज्यादा शराब पीती हैं एमपी की महिलाएं’- जीतू पटवारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ‘सबसे ज्यादा शराब पीती हैं एमपी की महिलाएं’- जीतू पटवारी
Madhya Pradesh

‘सबसे ज्यादा शराब पीती हैं एमपी की महिलाएं’- जीतू पटवारी

DB News
Last updated: 09/10/2026 11:56 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद बढ़ गया है. उनके बयान को बीजेपी ने महिलाओं का अपमान बताया.

Source : DB News Update

Contents
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद बढ़ गया है. उनके बयान को बीजेपी ने महिलाओं का अपमान बताया.बीजेपी का पलटवारसीएम ने कहा जनता चुकाएगी हिसाबक्या कहते हैं आंकड़े?सियासी संग्राम शुरूमहिलाओं में शराब पीने की आदत क्यों बढ़ी?

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि जीतू पटवारी के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना नहीं है. वहीं जीतू पटवारी के उस बयान को कांग्रेस नेता यह कह रहे हैं कि अपनी कमी छिपाने के चक्कर में उनके बयान को गलत दिशा में ले जाया जा रहा है.

बतादें कि जीतू पटवारी ने मीडिया के सामने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश की महिलाएं शराब पीती हैं. लाड़ली बहना के नाम पर वोट लिए और आज वे ही सबसे ज्यादा नशा कर रही हैं.

इस बयान के माध्यम से जीतू पटवारी ने प्रदेश में शराब और ड्रग्स की खपत को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “पूरे देश में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब की खपत है.” साथ ही यह भी जोड़ा कि ड्रग्स के मामले में मध्य प्रदेश ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है.

पटवारी ने इस स्थिति के लिए मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया. उनका कहना है कि प्रदेश में शराब और ड्रग्स की बढ़ती समस्या को लेकर राज्य सरकार गंभीर नहीं है.

बीजेपी का पलटवार

जीतू पटवारी के बयान के बाद बीजेपी ने तुरंत पलटवार किया. बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा, “जीतू पटवारी प्रदेश की महिलाओं को शराबी बात कर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.”

एमपी के सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हरतालिका तीज के पावन पर्व के दिन बहनों का यह अपमान हमारी सरकार और पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को माफी मांगना चाहिए. एमपी की बहनों को अपमानित करने वालों को पद से हटाना चाहिए.

जबलपुर उत्तर मध्य के विधायक अभिलाष पाण्डे ने कहा कि यह बयान सामाजिक और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है. जो महिलाओं की गरिमा और उनकी भूमिका को कमतर आंकता है.

सीएम ने कहा जनता चुकाएगी हिसाब

जीतू पटवारी के बयान पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाडली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है. जनता इस अपमान का हिसाब चुकाएगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया है। यही कांग्रेस का चाल-चरित्र है. उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है.

मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाडली बहनों को शराबी बताना दुर्भाग्यपूर्ण बात है. बहनों का यह अपमान मध्यप्रदेश बर्दाश्त नहीं करेगा. आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात को बड़ी बेशर्मी से बताया कि प्रदेश की बहनें सबसे ज्यादा शराब पीती हैं. यह एक तरह से उनकी छोटी मानसिकता है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) के मुताबिक:- अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं (लगभग 26%) शराब पीती हैं. जबकि सिक्किम में यह आंकड़ा 16.2% है, जबकि असम, तेलंगाना और झारखंड भी शीर्ष राज्यों में आते हैं. वहीं मध्यप्रदेश में सिर्फ 1.6% महिलाएं शराब का सेवन करती हैं, यानी राष्ट्रीय औसत से भी काफी नीचे.

सियासी संग्राम शुरू

जीतू पटवारी के बयान ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच नए सियासी संग्राम को जन्म दे दिया है. कांग्रेस जहां सरकार पर नशे के कारोबार को रोकने में नाकामी का आरोप लगा रही है, वहीं बीजेपी कांग्रेस पर झूठ फैलाने और महिलाओं को राजनीति में घसीटने का आरोप लगा रही है.

महिलाओं में शराब पीने की आदत क्यों बढ़ी?

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों में महिलाओं में शराब पीने की आदत बढ़ी है, अब महिलाएं पहले से ज्यादा शहरों में रह रही हैं, जहां लाइफस्टाइल तेज और एडवांस है. वहीं समाज में बदलाव आ रहे हैं, और अब बहुत-सी चीजों को खुलकर एक्सेप्ट किया जा रहा है, जैसे महिलाओं का शराब पीना. महिलाएं अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, इसलिए अपनी पसंद से चीजें खरीद और यूज कर पा रही हैं.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:CongressDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp Newsjeetu patwariMP NEWSpatvari jeetu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article गणेश चतुर्थी पर इन मंत्रों के साथ करें गणपति स्थापना और पूजन, जानें…
Next Article Jabalpur में बन रही एमपी की सबसे लंबी Ring Road
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?