By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: “नर्मदा लोक’ प्रोजेक्ट की DPR को फाइनल टच नहीं दे पा रहे जिम्मेदार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > “नर्मदा लोक’ प्रोजेक्ट की DPR को फाइनल टच नहीं दे पा रहे जिम्मेदार
Madhya Pradesh

“नर्मदा लोक’ प्रोजेक्ट की DPR को फाइनल टच नहीं दे पा रहे जिम्मेदार

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:55 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

MPRDC के जिम्मे है जबलपुर के नर्मदा घाट का सौन्दर्यीकरण का कार्य, एमपी का एक बड़ा प्रोजेक्ट भोपाल में लंबे समय से अटका है.

Source : DB News Update

Contents
MPRDC के जिम्मे है जबलपुर के नर्मदा घाट का सौन्दर्यीकरण का कार्य, एमपी का एक बड़ा प्रोजेक्ट भोपाल में लंबे समय से अटका है.नर्मदा तट के कई मठ-मंदिर होंगे प्रभावित17 घाटों का किया जाना है विकासनाम बदल रहे, काम कब शुरू होगा पता नहींनर्मदा लोक बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा2026 के अंत तक शुरू हो सकता है कामसंतों के अभिमत के आधार पर नहीं किया गया फेरबदलक्या है प्रमुख उद्देश्यनर्मदा लोक के अंतर्गत किए जाने वाले काम

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Narmada lok In MP Jabalpur: नर्मदा किनारे भेड़ाघाट से भटौली गौरीघाट तक “नर्मदा लोक’ नाम का प्रोजेक्ट लॉन्च होने जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को एमपीआरडीसी (मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) फाइनल टच देगा. जबलपुर स्तर पर इस प्रोजेक्ट को लेकर किसी प्रकार की सुगबुगाहट देखने और सुनने को नहीं मिल रही है. लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से कवायद की जा रही है. एमपी जबलपुर के नर्मदा के घाटों का सर्वे कर लिया गया है. लेकिन बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की चर्चा इस प्रोजेक्ट को लेकर नहीं है. गुपचुप तरीके से भोपाल स्तर पर डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है. स्थानीय स्तर पर नर्मदा तट के रहवासियों और संतों को इसकी जानकारी नहीं लग पा रही है, जिससे संतों में असंतोष व्याप्त है.

नर्मदा तट के कई मठ-मंदिर होंगे प्रभावित

सूत्रों से पता चला है कि नर्मदा लोक प्रोजेक्ट लॉन्च होने से इसकी जद में कई मठ-मंदिर आएंगे. स्थानीय रहवास पर भी असर पड़ेगा. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह प्रोजेक्ट भी सैटेलाइट इमेज के माध्यम से तैयार किया जा रहा है और जल्द इसे लॉन्च कर दिया जाएगा.

17 घाटों का किया जाना है विकास

जबलपुर में नर्मदा नदी के किनारे जिस कॉरिडोर की परिकल्पना की जा रही है. उसके अंतर्गत 17 घाटों का विकास किया जाएगा. इसके अलावा वाटर एक्टिविटीज, और अन्य सुविधाएं प्रोजेक्ट में शामिल की जानी हैं. जिससे जबलपुर को एक नया प्रमुख पर्यटन स्थल मिल सके. लेकिन इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करने में लेटलतीफी हो रही है. आए दिन यह प्रोजेक्ट टल रहा है.

नाम बदल रहे, काम कब शुरू होगा पता नहीं

मास्टर प्लान 2021 में नर्मदा के किनारे प्रस्तावित रोड को बनाने के लिए नर्मदा लोक एक नया नाम उभरकर सामने आया है. इससे पहले नर्मदा समृद्धि कॉरीडोर, नर्मदा कॉरिडोर, नर्मदा पथ आदि के नाम से विगत 10-15 वर्षों से इस सड़क को बनाने के लिए नए-नए प्रोजेक्ट तैयार किए गए. कन्सल्टेंट कंपनियां इस प्रोजेक्ट में कई बार बदलाव किया. अधिकारियों ने इसे अलग-अलग नामें से लांच किया. अब एक बार फिर डीपीआर को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पा रही है. न जाने कब नर्मदा लोक के नाम का यह नया प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा.

नर्मदा लोक बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नर्मदा नदी के किनारे प्रस्तावित गलियारा तैयार करने का प्रमुख उद्देश्य जबलपुर को पर्यटन से जोड़ना है. इसी दिशा में इसका विकास किया जाना है. इसी के चलते नर्मदा नदी के किनारे स्थित धार्मिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक स्थलों को जोड़कर नया स्वरूप देने की परिकल्पना है, जिससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी संभावना है.

2026 के अंत तक शुरू हो सकता है काम

नर्मदा लोक का कार्य 2026 के अंत तक शुरू हो सकता है. क्योंकि भोपाल स्तर पर व्यापक तैयारी चल रही है. हलांकि अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नर्मदा लोक डेवलपमेंट के लिए निजी और सरकारी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया है. जिसके चलते 2026 के अंत तक काम प्रारंभ हो पाएगा कि नहीं? इसको लेकर गौरीघाट क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाए हैं.

संतों के अभिमत के आधार पर नहीं किया गया फेरबदल

सूत्रों से पता चला है कि नर्मदा लोक निर्माण से पहले नर्मदा तट के मठ-मंदिरों और आश्रमों के संतों से बैठक लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कन्सल्टेंट कंपनी को करना था. लेकिन अभी तक संतों के साथ भोपाल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके सुझाव नहीं लिए गए हैं. ऐसे में यदि नर्मदा लोक को लेकर कोई बात सामने आती है तो उसमें संतों को विश्वास सबसे अहम साबित हो सकता है.

क्या है प्रमुख उद्देश्य

  • > पर्यटन को बढ़ावा देना.
  • > क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना.
  • > स्थानीय स्तर पर बनें धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों का विकास करना.
  • > देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करना.
  • > बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा करना.

नर्मदा लोक के अंतर्गत किए जाने वाले काम

  • > नर्मदा नदी के किनारे भव्य-दिव्य घाटों का विकास.
  • > वाटर एक्टिविटीज से संबंधित विकास.
  • > नदी के किनारे पर्यटन स्थलों का विकास.
  • > होटल, रिसॉर्ट, और रेस्टोरेंट का निर्माण.
  • > सुगम आवागमन के लिए परिवहन की व्यवस्था.
  • > नर्मदा वाटिका का विकास.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSNarmada lok In MP
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भूतों पर करना चाहते हैं PhD
Next Article मठ-मंदिर सरकारीकरण से मुक्त हों – जगदगुरु नृसिंहदेवाचार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?