बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम चाहते हैं कि अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव सर्वसम्मति से हो जिसके लिए हमने विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
NDA Vice Presidential Candidate: एनडीए ने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए सी.पी.राधाकृष्णन के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में आज रविवार (17 अगस्त 2025) को ये निर्णय लिया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA के उम्मीदवार का समर्थन किया. एक्स पर पोस्ट कर जीतन राम मांझी ने कहा, “हम उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का पूरा समर्थन करते हैं. हम सड़क से लेकर संसद तक एनडीए के साथ खड़े हैं.”
9 सितंबर को होगी वोटिंग
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होनी है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है तो वहीं 25 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे.

