NDA पर इंडिया गठबंधन लिटमस टेस्ट पर भारी, इन 13 सीटों के चुनाव परिणाम आज घोषित हो रहे हैं.
Source : MEDIA
Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Lok Sabha : लोकसभा चुनाव के ठीक बाद विधानसभा उपचुनाव जिसे NDA सरकार के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा था, उसमें पूरी तरह से फेल हो चुकी है. 13 सीटों में से लगभग 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हो चुकी है.
सात राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 13 विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी. इन 13 सीटों के चुनाव परिणाम आज घोषित हो रहे हैं. 13 सीटों में से लगभग 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हो चुकी है. ऐसे में विपक्ष और मजूबत हो गया है. माना जा रहा है कि इस जीत से विपक्ष को बूस्टर डोज मिलेगा.
कौन कहां से जीता?
- मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में BJP ने जीत दर्ज कर ली है.
- पश्चिम बंगाल में 4 सीटों पर TMC की जीत हुई है.
- पंजाब (जालंधर पश्चिम सीट): आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत (विजेता) – भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल (हारे) – अंतर 37,325 वोट.
- हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि हमीरपुर सीट पर भाजपा को जीत मिली है. नालागढ़ और देहरा में कांग्रेस जीती है.
- उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने परंपरा का निर्माण करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी को 449 मतों से पराजित कर दिया.
- वहीं बद्रीनाथ विधानसभा में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है. यहां कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह भटोला ने 5224 वोटों से जीत दर्ज की है. इसके बाद से कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.
- बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह जीत गए हैं। बीजेपी के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर आरजेडी की बीमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं.
धायकों ने राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के पक्ष में मतदान किया
इस साल फ़रवरी महीने में इन तीनों ही विधायकों ने राज्यसभा चुनावों में बीजेपी के पक्ष में मतदान किया था. इस बार तीनों ही उम्मीदवारों ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
वहीं, बीजेपी शासित मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह को जीत मिली है. वो 3252 वोटों से चुनाव जीत गए हैं.
पश्चिम बंगाल की सभी चार सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि बिहार की रुपौली सीट निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह के खाते में गई है.
तमिलनाडु की विक्रावंडी सीट डीएमके के अन्नियूर शिवा ने एक लाख 24 हज़ार मतों से जीती है.
नतीजे आने के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर खुशी ज़ाहिर की और लिखा कि अधिकतर सीटों पर इंडिया गठबंधन को जीत मिली है.
रुपौली सीट के बारे में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि “वहां न हम जीते, न वो जीते. वहां कोई और ही जीत गया.”
MP की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा जीती
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह 3252 वोटों से चुनाव जीत गए हैं.
भोपाल से बीबीसी के सहयोगी शुरैह नियाज़ी ने बताया है कि यहां चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी धीरन शाह 17वें राउंड तक आगे चल रहे थे, लेकिन उसके बाद वो पीछे होते चले गए.
शुरुआत के तीन राउंड की मतों की गिनती में भाजपा आगे चल रही थी. हालांकि आख़िर के दो राउंड में कांग्रेस ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. कांग्रेस समर्थकों ने मतों की गिनती दोबारा कराने की मांग की है.
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ अमरवाड़ा में उपचुनाव कमलेश प्रताप शाह के कांग्रेस से भाजपा में चले जाने की वजह से हो रहा था.
यहां पर कुल नौ प्रत्याशी मैदान में थे. पहले तीन राउंड तक भाजपा आगे चल रही थी. उसके बाद पासा पलटा और कांग्रेस ने 17वें राउंड तक लीड बनाए रखी. लेकिन आख़िर के तीन राउंड में बाज़ी पलट गई.
आज़ादी के बाद हुए 14 चुनावों में अब तक भाजपा सिर्फ़ 2 बार इस आदिवासी बहुल क्षेत्र अमरवाड़ा में चुनाव जीत पाई है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को तीसरा स्थान मिला.
लोकसभा चुनाव से पहले कमलेश प्रताप शाह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. उसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था.
पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा की सभी सात विधानसभा सीटें जीती थी हालांकि उसे प्रदेश में हार का मुंह देखना पड़ा था.
