By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: NMT की टूटी ग्रेनाइट, स्ट्रीट लाइट गायब और अतिक्रमण की भरमार, इस बर्बादी का कौन जिम्मेदार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > NMT की टूटी ग्रेनाइट, स्ट्रीट लाइट गायब और अतिक्रमण की भरमार, इस बर्बादी का कौन जिम्मेदार
Madhya Pradesh

NMT की टूटी ग्रेनाइट, स्ट्रीट लाइट गायब और अतिक्रमण की भरमार, इस बर्बादी का कौन जिम्मेदार

DB News
Last updated: 18/04/2026 10:16 PM
DB News
Share
6 Min Read
कटंगा से गौरीघाट तक बनी एनएमटी पर कब्जा होता जा रहा है.
SHARE

स्मार्ट सिटी जबलपुर के द्वारा शहर में कई जगह बनाई गई एनएमटी, शहरवासियों को न तो घूमने के लिए साफ जगह मिल पा रही है और न ही स्वच्छ हवा, अब अधिकारी फंड का रोना रोने लगे हैं.

Source : DB News Update  

Contents
स्मार्ट सिटी जबलपुर के द्वारा शहर में कई जगह बनाई गई एनएमटी, शहरवासियों को न तो घूमने के लिए साफ जगह मिल पा रही है और न ही स्वच्छ हवा, अब अधिकारी फंड का रोना रोने लगे हैं.मेंटेनेंस से दूर, अतिक्रमण भी नजर नहीं आ रहेटूट रहे ग्रेनाइट, बिजली पोल भी जर्जरवाहनों की लगी है कतारजबलपुर के एनएमटी पर एक नजर

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Non-Motorized Track In Jabalpur : मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के लोगों के पैदल चलने और साइक्लिंग के लिए करीब 25 करोड़ रुपए खर्च कर स्मार्ट सिटी ने जो एनएमटी बनाए थे, वे बरबादी की कगार पर पहुंच चुके हैं. गौरीघाट रोड पर बने सबसे लंबे एनएमटी में कब्जों की भरमार है. आधी से ज्यादा एनएमटी पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी गई है. बाकी में सड़क के दोनों तरफ मिलाकर करीब 200 अस्थायी ठेले, टपरे जमे हैं. नौदराब्रिज देशबंधु कॉम्प्लेक्स से घोड़ा अस्पताल तक अवैध कब्जे हैं. लोगों ने इसे पार्किंग का अड्डा बना लिया है. चारपहिया वाहन कतार से खड़े नजर आ जाते हैं. वहीं नौदराब्रिज से लेकर मदन महल (भातखंडे संगीत विद्यालय) तक करीब डेढ़ किमी के नॉन मोटराइज्ड ट्रैक (एनएमटी) की लाइटिंग उखाड़ ली गई है. ग्रेनाइट पत्थर जगह-जगह से टूट गए हैं. मुहाने पर अितक्रमण जमे हुए हैं, तो भीतर नशेड़ियों ने अड्डा बना लिया है. जर्जर होते जा रहे एनएमटी की तरफ स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का ध्यान ही नहीं है. जनता की गाड़ी कमाई को बर्बाद करने वाले अधिकारी अब मेंटेनेंस कराने के नाम पर फंड का रोना रो रहे हैं.

मेंटेनेंस से दूर, अतिक्रमण भी नजर नहीं आ रहे

शहर का सबसे पहला एनएमटी कटंगा से गौरीघाट तक करीब 6 किलोमीटर लंबा बनाया गया था. सड़क के दोनों ओर बना यह एनएमटी अतिक्रमण के बीच गुम होता जा रहा है. कटंगा से गौरीघाट तक सड़क के दोनों ओर करीब 200 अस्थायी ठेले-टपरे जमने लगे हैं. शाम को तो हर 50 मीटर पर चलित दुकानें नजर आ जाती हैं. बीच-बीच में वाहन पार्किंग का अड्डा भी बना लिया गया है. शाम को जब इन दुकानों में ग्राहकी शुरू होती है, तो आने वाले लोग एनएमटी के बीच में ही अपना वाहन खड़ा करते हैं. यानी पूरे एनएमटी में पैर रखने की जगह भी नहीं बचती है. बची कसर खुद नगर निगम ने पाइप लाइन के लिए खुदाई कर पूरी कर दी है. ताज्जुब की बात तो यह है कि मेंटेनेंस के नाम पर फंड की कमी का रोना-रोने वाले अधिकारियों को यहां के अतिक्रमण नजर ही नहीं आ रहे हैं. एनएमटी में जमे अितक्रमणों को हटाने के लिए आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी वजह से अतिक्रमणों का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. कटंगा तिराहे से बंदरिया तिराहे तक तो एक ओर शाम को इतने अधिक अतिक्रमण नजर आने लगते हैं कि वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है.

टूट रहे ग्रेनाइट, बिजली पोल भी जर्जर

नौदराब्रिज से मदन महल (भातखंडे संगीत विद्यालय) तक जो एनएमटी बनाया गया है, उसमें डेकोरेटिव लाइट लगाई गई थीं. खंभों से न सिर्फ लाइट बल्कि उन्हें चालू करने के लिए लगाए गए स्विच बोर्ड तक गायब हो चुके हैं. यहां इंसानों की जगह जानवर घूमने लगे हैं. सजावट के लिए लगे ग्रेनाइट पत्थर जगह-जगह से टूट रहे हैं. प्रवेश द्वारों की स्थिति भी ठीक नहीं है. कहीं अितक्रमण जमे हैं तो कहीं सामने लगी ग्रिल टूट चुकी हैं. कुछ हिस्से को तो नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना लिया है. नशेड़ी यहां दिन-दहाड़े नशा करते नजर आ जाते हैं. आसपास के रहवासियों ने अपना आउटलेट इसी ओर खोल दिया है, जिससे घरों का गंदा पानी एनएमटी में आने लगा है. हरियाली के नाम पर सिर्फ गाजरघास और बेढंगे पेड़-पौधे नजर आने लगे हैं.

वाहनों की लगी है कतार

नौदराब्रिज से घोड़ा अस्पताल तक बने एनएमटी में वाहनों का कब्जा हो गया है. यहां दोनों ओर लंबी-लंबी कतार में वाहन खड़े नजर आते हैं. बीच-बीच में एक-दो टपरे भी जम गए हैं. इतना ही नहीं एनएमटी के एक बड़े हिस्से को रसूखदार परिवार ने अपना निजी गार्डन बना लिया है. सालों पहले नगर निगम ने यह गार्डन खाली तो कराया था, लेकिन उस पर फिर से कब्जा हो गया है. यहां लगी ग्रिल तो लगभग गायब हो चुकी हैं. लाइटों के खराब होने से शाम होते ही अंधेरा फैल जाता है. लोगों ने इसे पार्किंग बना लिया है.

जबलपुर के एनएमटी पर एक नजर

प्रोजेक्ट                                                                 लागत                 दूरी

कटंगा से गौरीघाट एनएमटी                          8.83 करोड़         6 किमी

नवभारत से मदन महल ओमती नाले के ऊपर        8.02 करोड़         5.5 किमी

नवभारत से नौदाब्रिज तक फेज-2                    3.44 करोड़         2.75 किमी

नौदराब्रिज से घोड़ा अस्पताल फेज-3                         2.98 करोड़         1.5 किमी

एनएमटी फेज-2 के तहत लाइटिंग का कार्य                0.77 करोड़         –

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSNMTNMT GuidanceNon-motorized pathNon-Motorized Track In Jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कन्वेंशन सेंटर में न पार्किंग न लोकेशन और अब रेंट बना रोड़ा!
Next Article देशभर में चर्चा का विषय बना महिला विधेयक बिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?