By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: PM Modi की अपील: सोशल मीडिया से हटा लें ‘मोदी का परिवार’?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > PM Modi की अपील: सोशल मीडिया से हटा लें ‘मोदी का परिवार’?
Politics

PM Modi की अपील: सोशल मीडिया से हटा लें ‘मोदी का परिवार’?

DB News
Last updated: 10/04/2026 11:23 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

चुनाव से पहले बीजेपी ने चलाया था कैंपेन, सोशल मीडिया पर समर्थकों ने ‘मोदी का परिवार’ लिखा था, भारत के लोगों ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है, और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।’

Source : DB News Update

Contents
चुनाव से पहले बीजेपी ने चलाया था कैंपेन, सोशल मीडिया पर समर्थकों ने ‘मोदी का परिवार’ लिखा था, भारत के लोगों ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है, और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।’अपना नाम बदल सकते हैंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवार को लेकर निजी टिप्पणी की थी140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

नई दिल्ली. बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन चलाया था। इसके बाद बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ लिखा था। इस बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ‘मोदी का परिवार’ हटा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘चुनाव प्रचार के दौरान, पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत के लोगों ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है, और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।’ ‘सोशल मीडिया से ‘मोदी का परिवार’ हटा सकते हैं’

अपना नाम बदल सकते हैं

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हम सभी एक परिवार हैं, यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा और अनुरोध करूंगा कि अब आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ‘मोदी का परिवार’ हटा सकते हैं और अपना नाम बदल सकते हैं, लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट रहेगा।’ गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ओर से ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ चुनावी कैंपन लॉन्च किया गया था। साथ ही, इस दौरान पार्टी की ओर से ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से ही अब तक बीजेपी के लगभग सभी दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ मोदी का परिवार को लिखा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवार को लेकर निजी टिप्पणी की थी

लोकसभा चुनावों के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिवार को लेकर निजी टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा नेताओं और पार्टी समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपने प्रोफाइल पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ने का एक अभियान चलाया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “चुनाव प्रचार के दौरान, पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत के लोगों ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।”

उन्होंने आगे लिखा कि हम सभी एक परिवार हैं, यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाए जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा और अनुरोध करूंगा कि अब आप अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें। डिस्प्ले नाम बदल सकता है लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट है।

140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं

उन्होंने कहा था- ‘इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है।’
उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा। पीएम की स्पीच के कुछ देर बाद ही भाजपा नेताओं ने अमित शाह, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू जैसे बड़े नेताओं ने प्रोफाइल नेम चेंज कर दिया।
इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखना भी शुरू कर दिया था।
6 मार्च को भाजपा ने ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ कैंपेन लॉन्च कर दिया। पार्टी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार… तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, पीएम मोदी का परिवार।

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हमारे इष्ट, गुरु और धर्म के खिलाफ में बोलोगे तो हम बोलने लायक नहीं छोड़ेंगे
Next Article उद्धव की पार्टी को तोड़ने की फिर से शुरू हुई सियासत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?