By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बहनोई ऑनरेक्स कफ सिरप की कर रहा था तस्करी, गिरफ्तार!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बहनोई ऑनरेक्स कफ सिरप की कर रहा था तस्करी, गिरफ्तार!
Madhya Pradesh

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बहनोई ऑनरेक्स कफ सिरप की कर रहा था तस्करी, गिरफ्तार!

DB News
Last updated: 09/10/2026 10:55 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

MP News: राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को सतना पुलिस ने एक पिकअप से करोड़ों रुपये की ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की थी.

Source : DB News Update

Contents
MP News: राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को सतना पुलिस ने एक पिकअप से करोड़ों रुपये की ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त की थी.बहनोई के साथ वाली तस्वीर वायरलमंत्री प्रतिमा बागरी ने दी सफाईकांग्रेस ने दिया तीखा बयानNSUI और युवा कांग्रेस सड़कों पर कालिख पोतीएमपी में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे-एसपी

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Banned Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह राजावत को सतना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक अपना नाम दिवाकर कुमार पटेल पिता शिवनाथ पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम टीकर, पटपरहा टोला, थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा का होना बताया. तलाशी के दौरान प्लास्टिक के पुराने खाली कैरेट और मादक पदार्थ नशीली ऑनरेक्स सिरप 60 पेटियों में भरी हुई पाई गई. प्रत्येक कागज के कार्टून में 120 शीशी भरी हुई पाई गई, जिसकी कुल मात्रा 7,200 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप पाई गई. प्रत्येक शीशी में 100 ML सिरप भरी है.

सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र पुलिस को 12 जुलाई को इनपुट मिला था कि उत्तर प्रदेश से एक पिकअप वाहन नशीली कफ सिरप लेकर सतना की ओर आ रहा है. नाकाबंदी करके पुलिस ने पिकअप को रोका और तलाशी ली, जिसमें नशीली दवाएं मिली. पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ की जा रही थी. अब इसमें नया मोड़ आ गया है.

बहनोई के साथ वाली तस्वीर वायरल

नशे से जुड़े इस कारोबार में शैलेंद्र सिंह का नाम आया है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शैलेंद्र सिंह राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई है. अब मंत्री के साथ वाली शैलेंद्र सिंह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि प्रतिमा बागरी की बहन ने घर से भागकर शैलेन्द्र राजावत से शादी की थी और उसके बाद से प्रतिमा बागरी के परिवार ने उनसे दूरी बना ली थी. हालांकि इस मामले पर अभी तक राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि राज्यमंत्री और आरोपी शैलेन्द्र इनकी फोटो का इस्तेमाल ऐसे घृणित कृत्य में भी किया होगा.

मंत्री प्रतिमा बागरी ने दी सफाई

कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचीं मंत्री प्रतिमा बागरी को मीडिया घेरने की कोशिश की. इसी दौरान उन्होंने साफ कहा कि कानून किसी का रिश्तेदार नहीं होता. पूरा विधानसभा मेरा परिवार है. जिसने गलत किया है, कानून कार्रवाई करेगा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से परिवार की सभी तस्वीरें हटा दीं, जिससे विरोधियों को और हमला करने का मौका मिल गया.

कांग्रेस ने दिया तीखा बयान

एमपी के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सबसे तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिमा बागरी को तुरंत पद से मुक्त करें, तभी वह अपने भाई को भाई और बहनोई को बहनोई मानेंगी. ड्रग्स चले और पद भी बना रहे इसलिए वह रिश्तेदारों से दूरी बता रही हैं. पीसी शर्मा यहीं नहीं रुके. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कई मंत्रियों के शराब और ड्रग्स माफिया से कनेक्शन सामने आए हैं. राजधानी में 35 से ज्यादा हत्याएं हुईं, रेप बढ़ रहे हैं, पुलिस का मनोबल गिर रहा है.कमिश्नर सिस्टम भी बेअसर साबित हुआ है.

NSUI और युवा कांग्रेस सड़कों पर कालिख पोती

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चल रहा है कि भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निकलकर सीएम हाउस और प्रतिमा बागरी के सरकारी निवास की तरफ बढ़े. पुलिस ने रेड क्रॉस चौराहे पर रोककर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. सुबह 7 बजे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बंगले पर लगी नेमप्लेट पर कालिख पोत दी. जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा ड्रग्स तस्करी में मंत्री के भाई-बहनोई पकड़े जा रहे हैं और सरकार उन्हें बचा रही है. मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना होगा. भिंड, सतना, पन्ना समेत कई जिलों में कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने पुतला दहन, ज्ञापन और विरोध मार्च निकाला. एक प्रदर्शन के दौरान सतना में एक कार्यकर्ता पुलिस के धक्के से नाली में जा गिरा वीडियो वायरल हुआ और बहस और भड़क गई.

एमपी में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे-एसपी

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि एमपी में स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है. अगर मंत्री को उनके परिवार के ‘नशा कारोबार’ की जानकारी नहीं थी, तो उन्हें मंत्री बनाया ही क्यों गया? और अगर जानकारी थी तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? एसपी ने भी बागरी के इस्तीफे की मांग कर दी.

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:Banned Cough Syrup CaseDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कन्या, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा धन लाभ, गुरु बना रहे हैं शुभ संयोग
Next Article विनेश फोगाट को कांग्रेस में शामिल होते ही टिकट मिला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?